संभल में दूषित पानी का कहर! 70 लोगों की मौत का दावा, काली पिलिया बना काल

Date:


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के संभल के गांव रामनगर में दूषित पानी का मुद्दा फिर गरमाया है. पूर्व सैनिक की शिकायत पर जिला प्रशासन द्वारा गठित कमेटी ने पानी के सैंपल लिए हैं. फिजिकली कुछ जगह खराब पानी मिला है. शुगर मिल की राख से एयरक्वालिटी भी खराब मिली है, जिसकी पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने पुष्टि की है.

Zoom

संभल में प्रदूषित पानी से 70 की मौत का दावा.

संभलः उत्तर प्रदेश के संभल के गांव रामनगर में दूषित पानी का मुद्दा फिर गरमाया है. पूर्व सैनिक की शिकायत पर जिला प्रशासन द्वारा गठित कमेटी ने पानी के सैंपल लिए हैं. फिजिकली कुछ जगह खराब पानी मिला है. शुगर मिल की राख से एयरक्वालिटी भी खराब मिली है, जिसकी पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने पुष्टि की है. शुगर मिल के खराब पानी से भूगर्भीय जल खराब होने तथा खराब पानी से हुए काले पीलिया से सत्तर मौत का दावा है.

70 लोगों की मौत का दावा
असमोली की धामपुर बायोआर्ग्रोनिक्स शुगर मिल से सटे गांव रामनगर में भूर्भीय जल विभाग एवं पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने हवा पानी की जांच की. इंडिया मार्का एवं नार्मल हैंडपंपों से पानी के सैंपल इक्टठे किए. स्थानीय लोगों के अनुसार पानी से गांव में भयंकर काला पीलिया है सत्तर लोगों की मौत हो चुकी है, दस अब भी बीमार है. दूषित पानी की बड़ी समस्या को देखते हुए रिटायर्ड सैनिकों की मीटिंग में एक रिटायर सैनिक ने मुद्दा उठाया था.

डीएम ने कमिटी का किया गठन
जांच के लिए डीएम ने कमेटी गठित की जिसके बाद जांच शुरु हुई है. क्षेत्रीय पाल्यूशन अधिकारी ने कई हैंडपंप से खराब पानी मिलने तथा एक स्थान से शुगर मिल की राख से एयरक्वालिटी खराब होने की बात कही है. राख के मामले मिल पर जुर्माना लगाने तथा दूषित पानी से काला पीलिया होने की बात कही है. यहां आपको बता दें कि इस इलाके में करीब पच्चीस साल से दूषित पानी बड़ी समस्या बना है. काले पीलिया से लगातार मौतें हो रही हैं.

काले पीलिया के रोगी खाटों पर पड़े हैं
गांवों में तमाम काले पीलिमा के रोगी खाटों पर पड़े हैं. करीब पांच साल पहले न्यूज 18 ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद प्रदेश सरकार ने काले पीलिया के इलाज को संभल में यूनिट स्थापित कर दी. दूषित पानी के जिम्मदारों पर कोई बड़ी नकेल नहीं कसी गई.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related