सब्जी के पौधों के लिए संजीवनी है कचरे से बनी यह खाद, डाली तो कीटनाशक, यूरिया की नहीं पड़ेगी जरूरत, यूं करें तैयार

Date:


Last Updated:

Gardening Fertilizer Making From Garbage: केवल दो चीजें जिन्हें कचरा समझा जाता है से, 20 दिन में ऐसी खाद तैयार होती है जो गार्डन खासकर सब्जी के पौधों में जान फूंक सकती है. इसके लिए आपको सूखे पत्ते और गोबर को एक साथ एक गड्ढे में डाल देना है और 20 दिन पौधों में इस मिक्सचर को डालना है.

ख़बरें फटाफट

रांची. गार्डन में या बालकनी पर सब्जी उगाते हैं तो यह खाद आपके पौधों में जान डाल देगी. रांची के गार्डनिंग एक्सपर्ट प्रशांत बताते हैं, सूखे पत्ते और गोबर इन दोनों का मेल ऐसा होता है जिसे मिलाकर आप खाद बना सकते हैं और यह इतना असरदार होता है कि आपको इसके साथ किसी और चीज की बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ेगी. खासकर अगर आप सब्जी गार्डन में उगाते हैं. जैसे टमाटर, बींस, ब्रोकली, तो इन सब के लिए यह रामबाण की तरह काम करता है.

इसे बनाना बहुत आसान
वे आगे बताते हैं कि इसे बनाना भी बहुत आसान है. आपके पास गार्डन है तो उस जगह में एक छोटा सा एरिया तय कर लीजिए और वहां पर आपके गार्डन के जो भी सूखे पत्ते गिरते हैं, यानी आपके गार्डन का ही कचरा, वहां इकट्ठा कर लीजिए. यानी कि आपको गार्डन का कचरा फेंकना नहीं है. क्योंकि इसका कचरा भी सोने से कम नहीं होता है और इकट्ठा करने के बाद इसमें कच्चा गोबर डाल दीजिए.

20 दिनों में अच्छी खाद बनकर तैयार
आप देखेंगे 20 दिनों में ही अच्छी खासी खाद बनकर तैयार हो जाएगी. यानी कि गार्डन का कचरा और कच्चा गोबर, बस इन दोनों का मेल आपको लेना है. क्योंकि गार्डन के कचरे में अक्सर सूखे पत्ते ही ज्यादा होते हैं. आप इसको खासतौर पर जितनी भी सब्जियां होती हैं, मटर, टमाटर, फूलगोभी, ब्रोकली, मतलब आप जो भी सब्जी उगाते हैं, खासकर उसमें डालिए.

पपीते और गुलाब के लिए भी फायदेमंद
उन्होंने आगे बताया, इसकी ताकत इतनी ज्यादा होती है कि आपको कीटनाशक या फिर किसी और चीज की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह पौधे की जड़ों को मजबूत करता है. इसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. इसलिए प्राकृतिक रूप से कीड़े नहीं लगेंगे. साथ ही गुलाब का फूल और पपीते का पेड़, उसके लिए भी यह खाद काफी फायदेमंद है.

बस और किसी चीज की जरूरत नहीं
अगर आप बस यह खाद तैयार कर लेते हैं तो आपको किसी और चीज की जरूरत नहीं पड़ेगी. हां, बस कोई भी पौधा लगाया है तो एक बार ध्यान रखें कि पानी का जमाव ज्यादा न हो. अगर आप इन दो बातों का ध्यान रख लेते हैं, इस खाद का और पानी का, तो फिर आप अपने गार्डन में कुछ भी आसानी से उगा लेंगे, कोई परेशानी नहीं होगी.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related