Last Updated:
उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. थाना नरौरा पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 12 हजार रुपये के नकली नोट और करीब 14 हजार रुपये के अधछपे नोट बरामद हुए हैं.
बुलंदशहर में नकली नोट बनाने वाले गैंग का खुलासा.
बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. थाना नरौरा पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 12 हजार रुपये के नकली नोट और करीब 14 हजार रुपये के अधछपे नोट बरामद हुए हैं. इसके साथ ही नोट छापने में इस्तेमाल किया जा रहा प्रिंटर, तीन मोबाइल फोन और एक बाइक भी जब्त की गई है.
500 रुपये के छाप रहे थे नकली नोट
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने हाल ही में बाजार में एक सब्जी विक्रेता को 500 रुपये के फर्जी नोट चलाए थे. सब्जी विक्रेता को जब नोट पर शक हुआ तो उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और सर्विलांस व मुखबिर तंत्र की मदद से गिरोह तक पहुंच गई. बताया जा रहा है कि आरोपी घर में ही प्रिंटर की मदद से 500 रुपये के नकली नोट छाप रहे थे और उन्हें स्थानीय बाजारों में खपाने की फिराक में थे.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें


