सर्दी में रूखी त्वचा? एलोवेरा से पाएं मुलायम और चमकदार स्किन, ऐसे करें इस्तेमाल – Uttar Pradesh News

Date:


Last Updated:

एलोवेरा एक प्राकृतिक और प्रभावशाली जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल त्वचा की देखभाल के लिए सदियों से किया जा रहा है. स्मिता श्रीवास्तव के मुताबिक, एलोवेरा के अंदर के जेल को काटकर रात में सोने से पहले चेहरे और शरीर के उन हिस्सों पर लगाया जाए, जहां त्वचा रूखी और बेजान दिखाई दे रही हो. सुबह उठकर इसे साफ पानी से धो देने से त्वचा का रूखापन कम होता है और चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे धीरे-धीरे गायब हो जाते हैं.

सर्दी का मौसम हमारी त्वचा के लिए बड़ा ही प्रतिकूल माना जाता है. क्योंकि इस मौसम में शुष्क हवा से हमारे शरीर की त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है. ऐसे में महिला हो या पुरुष अपनी त्वचा को चमकदार व गुलाबी बनाने के लिए कई तरह के स्किन क्रीम, मॉइश्चराइजर या फिर अन्य सौंदर्य उत्पादों का उपयोग करते हैं. परंतु बाजारों में मिलने वाले यह सौंदर्य उत्पाद कई बार हमारी त्वचा के लिए हानिकारक भी हो जाते हैं.

परंतु आज हम आपको सर्दी के मौसम में त्वचा को गुलाबी व चमकदार बनाने के लिए कुछ जरूरी व आसान उपाय बताने जा रहे हैं. जिन्हें अपना कर आप अपनी त्वचा को खूबसूरत बना सकते हैं. इसमें आपको किसी भी प्रकार के अतिरिक्त खर्च की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि हम जिस खास प्रकार के औषधि के बारे में बताने जा रहे हैं. वह आमतौर पर लोगों के घरों के गमले या फिर गार्डन में मौजूद होती है. जिसका इस्तेमाल करने से आप अपनी त्वचा को खूबसूरत और सॉफ्ट बनाए रख सकते हैं.

दरअसल हम बात कर रहे हैं. एलोवेरा की जो हमारी त्वचा को आसानी से सॉफ्ट और खूबसूरत बनाने में कारगर होता है. रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय) लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि सर्दी के मौसम में हमारे शरीर की त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है. ऐसे में लोग तरह-तरह के सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा को सॉफ्ट बनाते हैं. परंतु यह सौंदर्य प्रसाधन बड़े ही महंगे दामों में मिलते हैं. जो सभी के लिए खरीदना बड़ा मुश्किल होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ऐसे में जो भी लोग सर्दी के मौसम में अपनी त्वचा को मुलायम व खूबसूरत बनाए रखना चाहते हैं. वह एलोवेरा का इस्तेमाल करें. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा की ड्राइनेस को खत्म कर हाइड्रेट बनाए रखने में कारगर होते हैं.

एलोवेरा को शरीर पर लगाने से यह त्वचा को अंदर तक पोषण देता है. जिससे शरीर पर होने वाले दाग, धब्बों, मुंहासे से राहत मिलती है. साथ ही, त्वचा की ड्राइनेस खत्म होकर हाइड्रेट बनाए रखती है. जिससे त्वचा चमकदार बनी रहती है.

स्मिता श्रीवास्तव के मुताबिक एलोवेरा को काटकर उसके अंदर के जल को रात में सोने से पहले चेहरे के साथ ही शरीर के उन हिस्सों पर लगा दें. जहां पर त्वचा रूखी और बेजान सी दिखाई दे रही हो और सुबह उठकर साफ पानी से धूल दें. ऐसा करने से आपकी त्वचा का रूखापन और चेहरे पर मौजूद दाग धब्बे पूरी तरह से गायब हो जाएंगे.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

UP Board Exam 2026: पहले दिन 3 लाख से अधिक छात्रों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा, पकड़े गए तीन नकलची, 5 डमी स्टूडेंट

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड)...