साल में 3 बार उपज, 5 लाख का प्रॉफिट! मुनाफे की मशीन बनी ये ‘गुलाबी फल’ की खेती – News18 हिंदी

Date:


X

साल में 3 बार उपज, 5 लाख का प्रॉफिट! मुनाफे की मशीन बनी ये ‘गुलाबी फल’ की खेती

 

arw img

Taiwan Pink Guava Farming Tips: बिहार के औरंगाबाद में पारंपरिक खेती की जगह अब ‘स्मार्ट फार्मिंग’ का बोलबाला है. जिले के नबीनगर प्रखंड के दुधार गांव के किसान मनोज कुशवाहा ने इसे सच कर दिखाया है. मनोज ने अपनी 2 बीघा जमीन पर ‘ताइवान पिंक अमरूद’ की खेती कर कृषि क्षेत्र में नई इबारत लिख दी है. साल में तीन बार फल देने वाली इस उन्नत किस्म से वे सालाना 5 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा रहे हैं. मनोज ने अपनी बागवानी में तकनीक और सावधानी का बेहतरीन संगम पेश किया है. वे ड्रिप सिंचाई प्रणाली का उपयोग करते हैं जिससे पानी की बचत होती है. साथ ही फलों को दाग-धब्बों से बचाने के लिए ‘बैग पैकिंग’ तकनीक अपनाते हैं. उनके बाग के 300 पौधों से जैसे-जैसे समय बीत रहा है, पैदावार बढ़ती जा रही है. वर्तमान में 5वें साल तक पहुंचते-पहुंचते एक पेड़ से 50-60 किलो तक फल मिल रहे हैं. जिनकी मांग औरंगाबाद के साथ-साथ पूरे बिहार में है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related