अगर आप मखाना की खेती करते हैं और अब तक कच्चा मखाना (गुड़िया) सस्ते में बेच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ‘मनी-मेकिंग गाइड’ साबित हो सकती है. मखाना प्रोसेसिंग की पारंपरिक और थकाऊ प्रक्रिया को अब आप तकनीक से बदल सकते हैं. बिचौलियों को कहें बाय-बाय. कच्चा मखाना बेचने के बजाय उसे मखाना पॉपिंग मशीन से प्रोसेस करें. इससे आपको मखाने की पूरी कीमत मिलेगी. पारंपरिक तरीके में घंटों लगते हैं, जबकि यह मशीन 1 घंटे में 10 किलो लावा तैयार कर देती है. इससे आप कम समय में ज्यादा माल बाजार भेज पाएंगे. इस मशीन पर ₹1.5 लाख तक का अनुदान मिल रहा है. यानी आधी से ज्यादा लागत सरकार उठाएगी और मुनाफा आपका होगा. एक्सपर्ट पंकज कुमार साह बताते हैं कि यह ऑटोमेटिक मशीन बिजली से चलती है. हाथों से पीटने की मेहनत खत्म करती है. इससे तैयार मखाना बेहतर साइज और क्वालिटी का होता है, जिसकी डिमांड मॉल्स और बड़े बाजारों में ज्यादा है.


