Last Updated:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जनता ने उनको नाकार दिया है. ये दौर 1984 से ही शुरू हो गया था. स्थिति ये है कि देश में केवल चार ही राज्य हैं, जहां कांग्रेस के 50 प्लस विधायक हैं.
पीएम मोदी ने क्यों कहा कि केवल चार राज्यों में कांग्रेस के 50 से अधिक विधायक हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के ईवीएम (EVM) हैकिंग और ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वोट चोरी नहीं हो रहे हैं, बल्कि सच्चाई यह है कि देश की जनता अब उन्हें वोट देने लायक ही नहीं मानती. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के इस पतन को ऐतिहासिक बताते हुए 1984 के बाद से उनके लगातार गिरते जनाधार का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि स्थिति ऐसी है कि केवल चार राज्यों में कांग्रेस के 50 से अधिक विधायक हैं.
पीएम मोदी के अनुसार देश में कांग्रेस का जनाधार राज्यों में काफी सिकुड़ चुका है. वर्तमान में केवल चार ही ऐसे राज्य बचे हैं, जहां विधानसभा में कांग्रेस के पास 50 या उससे अधिक विधायक (MLAs) मौजूद हैं. वर्तमान राजनीतिक आंकड़ों पर नजर डालते हैं कि कौन से ऐसे चार राज्य हैं, जहां कांग्रेस के पास 50 से ज्यादा विधायक हैं, जो इस प्रकार हैं-
- कर्नाटक: 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 135 सीटें जीतीं और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई.
- राजस्थान: 2023 के चुनावों में कांग्रेस सत्ता से बाहर जरूर हो गई, लेकिन विपक्ष के रूप में उसके पास अभी भी 69 विधायक हैं.
- मध्य प्रदेश: 2023 के विधानसभा चुनावों में भारी हार के बावजूद, राज्य में कांग्रेस के पास 66 विधायक हैं.
- तेलंगाना: 2023 के अंत में हुए चुनावों में कांग्रेस ने बीआरएस (BRS) को हराकर 64 सीटें जीतीं और अपनी सरकार बनाई.
बताते चलें कि हिमाचल प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों में कांग्रेस सत्ता में या सत्ता की भागीदार जरूर है, लेकिन वहां उनके विधायकों की संख्या 50 से कम है.

