सुबह-शाम पौधों की देखभाल, बाकी समय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, बहराइच के राहुल का यूपी एसआई बनने का लक्ष्य

Date:

Last Updated:

राहुल ने ग्रेजुएशन के बाद एसआई की तैयारी शुरू कर दी थी. लेकिन आर्थिक तंगी के कारण सही से तैयारी नहीं हो पा रही थी. उन्होंने व्यवसाय और तैयारी के बीच संतुलन बनाने के लिए नर्सरी का बिजनेस शुरू किया. उन्होंने बहराइच दूरसंचार ऑफिस के सामने एक छोटी सी नर्सरी खोली, जिसमें एक तख्त, कुछ किताबें और एक लैपटॉप रखकर पढ़ाई शुरू की और बिहार एसआई की परीक्षा दी. अब वे यूपीएसआई की तैयारी कर रहे है.

बहराइच: जिले के हरिहरपुर रैकवारी के निवासी राहुल चौहान जो एसआई की तैयारी में जुटे हुए है. आर्थिक समस्या के चलते अपनी पढ़ाई के खर्चे मुश्किल से पूरा कर पा रहे थे. ऐसे में उन्होंने एक ऐसा व्यवसाय चुनने का निर्णय लिया जिससे उनकी पढ़ाई और आमदनी दोनों में संतुलन बना रहे. राहुल ने नर्सरी का बिजनेस शुरू करने का विचार किया. क्योंकि इससे उन्हें पढ़ाई का समय भी मिल जाता और कुछ आमदनी भी हो जाती.

राहुल ने ग्रेजुएशन के बाद एसआई की तैयारी शुरू कर दी थी. लेकिन आर्थिक तंगी के कारण सही से तैयारी नहीं हो पा रही थी. उन्होंने व्यवसाय और तैयारी के बीच संतुलन बनाने के लिए नर्सरी का बिजनेस शुरू किया. उन्होंने बहराइच दूरसंचार ऑफिस के सामने एक छोटी सी नर्सरी खोली, जिसमें एक तख्त, कुछ किताबें और एक लैपटॉप रखकर पढ़ाई शुरू की और बिहार एसआई की परीक्षा दी. अब वे यूपीएसआई की तैयारी कर रहे है.

राहुल ने बताया कि नर्सरी का बिजनेस करने में ज्यादा समय नहीं लगता है, बस पौधों को सुबह-शाम पानी देना होता है और ग्राहकों को रेट बताना होता है. बचे हुए समय में वे आराम से अपनी पढ़ाई कर लेते है. उनका मानना है कि यदि मन में लगन हो तो पढ़ाई और तैयारी कहीं से भी की जा सकती है.

About the Author

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related