Last Updated:
मेकअप प्रोडक्ट खरीदते समय सही टेस्ट करना बेहद जरूरी है. लिपस्टिक, फाउंडेशन या आईशैडो को हाथ की बजाय उंगलियों की पोर या स्किन के प्राकृतिक हिस्से पर लगाकर देखें. कुछ मिनट इंतजार करें और नैचुरल लाइट में चेक करें, ताकि आप सही शेड चुनकर अपने लुक को नेचुरल और परफेक्ट बना सकें.
लिपस्टिक खरीदते समय ज्यादातर लोग इसे हाथ पर टेस्ट करते हैं, लेकिन सही तरीका उंगली की पोर पर लगाना है. उंगली की पोर का रंग चेहरे के काफी करीब होता है, इसलिए इसे लगाने से पता चल जाता है कि शेड आप पर कैसा लगेगा. इससे आप बहुत ज्यादा डार्क या फीका शेड खरीदने से बच जाएंगे और पैसे भी बेकार नहीं होंगे.
फाउंडेशन को हथेली के पीछे नहीं, बल्कि अंगूठे और उंगली के बीच वाली स्किन पर लगाकर टेस्ट करें. इस हिस्से का रंग चेहरे के करीब होता है, इसलिए यहां लगाने से सही शेड समझ में आता है. यदि फाउंडेशन स्किन में घुल जाए और अलग नजर न आए, तो समझिए वही आपके लिए सही है और इससे आपका मेकअप नेचुरल लगेगा.
कई बार महंगी लिपस्टिक या फाउंडेशन खरीदने के बावजूद चेहरा अजीब दिखता है. इसका मुख्य कारण गलत शेड चुनना होता है. बहुत हल्का या बहुत डार्क शेड चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ सकता है. इसलिए खरीदने से पहले टेस्ट करना जरूरी है. सही शेड आपके चेहरे को निखारता है और आत्मविश्वास भी बढ़ाता है. यह छोटी सी सावधानी आपका पूरा लुक बदल सकती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
आईशैडो पैलेट खरीदते समय इसे उंगलियों के जोड़ों पर लगाकर चेक करें. फिर उंगली को मोड़ें और सीधा करें. अगर आईशैडो फटने लगे या हट जाए तो इसका मतलब क्वालिटी अच्छी नहीं है. अच्छा आईशैडो स्किन पर टिकता है, जिससे आंखों का मेकअप लंबे समय तक सुंदर रहता है और बार-बार ठीक करने की जरूरत नहीं पड़ती.
दुकान की तेज लाइट में हर शेड अच्छा लगता है, लेकिन बाहर आने पर उसका रंग बदल जाता है. इसलिए मेकअप टेस्ट करने के बाद उसे प्राकृतिक (नैचुरल) लाइट में भी देखें. इससे सही अंदाजा लगेगा कि असल में शेड कैसा दिखेगा. जल्दबाजी में खरीदने से बचें और थोड़ा समय लेकर सही शेड चुनें.
हर किसी की स्किन टोन अलग होती है, इसलिए एक ही शेड सभी पर अच्छा नहीं लगता. अपनी स्किन टोन के हिसाब से शेड चुनना जरूरी है. यदि आपकी स्किन गेहूंआ या सांवली है, तो बहुत हल्के शेड से बचें. सही शेड चेहरे को प्राकृतिक चमक देता है और मेकअप नेचुरल लगता है.
कई लोग सोचते हैं कि महंगा मेकअप हमेशा सही रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं है. अगर शेड सही नहीं है तो महंगा प्रोडक्ट भी बेकार हो जाता है. इसलिए ब्रांड से ज्यादा शेड पर ध्यान दें. सही शेड ही असली खूबसूरती दिखाता है और आपका पैसा भी सही जगह खर्च होता है.
मेकअप प्रोडक्ट कभी भी बिना टेस्ट किए न खरीदें. थोड़ा सा लगाकर कुछ मिनट इंतजार करें. इससे पता चल जाएगा कि शेड आप पर कैसा लग रहा है. सही टेस्ट करने से आप गलत खरीदारी से बचेंगी और हमेशा परफेक्ट लुक पा सकेंगी.

