Last Updated:
हापुड़ में एक पीसीएस अधिकारी की मौत हो गई है. पीसीएस अफसर को गंगा स्नान के दौरान हार्ट अटैक आया. उनकी पहचान रामपुर जनपद में संयुक्त निदेशक पद पर तैनात बच्चू सिंह के रूप में हई. पुलिस वालों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर अफसर को अस्पताल पहुंचा, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. बच्चू सिंह गंगा स्नान करने के लिए ब्रजघाट पहुंचे थे. तब पूरी तरह सामान्य दिखाई दे रहे थे. घाट पर पूजा की. इसके बाद गंगा में स्नान करने लगे. अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और अचेत होकर गिर पड़े. लोगों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला. पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
अफसर को सीपीआर देते पुलिसकर्मी.
हापुड़. यूपी के हापुड़ से बुरी खबर आई है. यहां एक पीसीएस रैंक के अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई. पीसीएस अफसर को गंगा स्नान के दौरान हार्ट अटैक आया था. पुलिसवालों ने पीसीएस अधिकारी बच्चू सिंह को सीपीआर दी, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. बच्चू सिंह रामपुर जनपद में संयुक्त निदेशक पद पर तैनात थे. घटना गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट तीर्थ नगरी की है. इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमा सदमे में आ गया. पुलिस वालों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर अफसर को अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
कहा जा रहा है कि बुधवार सुबह बच्चू सिंह गंगा स्नान करने के लिए ब्रजघाट पहुंचे थे. हापुड़ का ब्रजघाट गंगा नदी के किनारे एक प्रमुख धार्मिक स्थल है. यहां दूर-दराज से श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीसीएस अफसर बच्चू सिंह सुबह पूरी तरह सामान्य दिखाई दे रहे थे. उन्होंने घाट पर पहुंचकर पूजा की. इसके बाद गंगा में स्नान करने लगे. आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि स्नान के दौरान वे सामान्य रहे, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. देखते ही देखते उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई.
स्नान करते समय बच्चू सिंह अचानक लड़खड़ाने लगे और देखते ही देखते अचेत होकर गिर पड़े. उन्हें गिरता देख आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की. लोगों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला और घाट पर लिटाया. घटना के बारे में वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को बताया गया. पुलिसकर्मियों ने तत्काल सीपीआर दिया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं होता देख उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने बताया कि शुरुआती जांच में मौत का कारण दिल का दौरा लग रहा है. पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें


