Last Updated:
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ पुलिस थाने में आईईडी विस्फोट के मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यह धमाका इस साल की शुरुआत में हुआ था. इस धमाके में कोई घायल नहीं हुआ है लेकिन आईडी ब्लास्ट करवाया गया था. बब्बर खालसा ने जिम्मेदारी ली थी.
नालागढ़ में ब्लास्ट के बाद जांच करती पुलिस. (FILE PHOTO)
चंडीगढ़. हिमाचल प्रदेश के सोलन के नालागढ़ पुलिस थाने में आईईडी विस्फोट के मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यह धमाका इस साल की शुरुआत में हुआ था. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी. गिरफ्तार लोगों की पहचान महावीर उर्फ काका और मनप्रीत उर्फ मणि के रूप में हुई है, दोनों पंजाब के एसबीएस नगर के रहने वाले हैं. पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि जालंधर में पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग और मोहाली की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने मिलकर इन्हें पकड़ा.
उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से नौ एमएम की एक ग्लॉक पिस्तौल और चार कारतूस मिले हैं. डीजीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हैं और विदेश में रह रहे सरगना गोपी नवाशेहरिया, जस्सी कुलम और सुशांत चोपड़ा के निर्देश पर काम कर रहे थे. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने विदेशी आकाओं के कहने पर अपने साथियों के साथ मिलकर आरडीएक्स आधारित आईईडी और हैंड ग्रेनेड खरीदे थे.
डीजीपी ने बताया कि इनमें से एक आईईडी का इस्तेमाल एक जनवरी 2026 को सोलन जिले के नालागढ़ पुलिस थाने में धमाका करने के लिए किया गया. यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस ने उनके छह साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जो आतंकी सामान पहुंचाने का काम कर रहे थे. यादव ने कहा कि काका और मणि की गिरफ्तारी के साथ ही पूरे मॉड्यूल का पर्दाफाश हो गया है. उन्होंने बताया कि मोहाली में राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ में भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
कब हो गया ब्लास्ट
गौरतलब है कि आरोपियों ने 31 दिसंबर, 2025 को पंजाब से हिमाचल में एक आईईडी पहुंचाई थी और इससे पुलिस संस्थानों को निशाना बनाना था. नालागढ़ में 1 जनवरी, 2026 को नालागढ़ पुलिस स्टेशन के पास धमाका किया गया था. इस मामले में अब लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं.
About the Author
Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें


