हेमा मालिनी की कार्बन कॉपी है ये हसीना, वीडियो देख याद आ जाएगी ‘शोले’ की बसंती, एक्सप्रेशन देख फटी रह जाएंगी आंखें
हेमा मालिनी की कार्बन कॉपी है ये हसीना, वीडियो देख याद आ जाएगी ‘शोले’ की बसंती, एक्सप्रेशन देख फटी रह जाएंगी आंखें
सोशल मीडिया पर अक्सर सेलिब्रिटीज के हमशक्ल के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन दिनों एक ऐसी लड़की का वीडियो सामने आया है,जो हेमा मालिनी की कार्बन कॉपी है. इसे देखकर पहचानना मुश्किल हो जाएगा कि असली और नकली कौन सी है. सामने आए इस वीडियो में ये लड़की फिल्म ‘शोले’ के मशहूर किरदार बसंती के लुक में नजर आ रही है. वीडियो में लड़की उसी स्टाइल में नजर आ रही हैं. एक्सप्रेशन देख तो आपके लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो जाएगा. पहली नजर में इन्हें देखते ही लोग एक बार जरूर कंफ्यूज होंगे. ये वीडियो इंस्टाग्राम पर archanaprity_2427 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और वायरल हो रहा है.


