होली पर बनाएं ऐसी दाल कचौड़ी कि गुझिया भी रह जाए पीछे, जानिए आसान और कुरकुरी रेसिपी

Date:


होमफोटोलाइफ़फूड

होली पर बनाएं ऐसी दाल कचौड़ी कि गुझिया भी रह जाए पीछे, जानिए आसान रेसिपी

Last Updated:

Best Dish To Make In Holi At Home : रंगों के त्योहार होली पर दाल कचौड़ी भी स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजन है, जो मेहमानों का दिल जीत लेता है. अगर हम इस होली कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो दाल कचौड़ी बेहतरीन विकल्प हो सकता है. और इसे बनाने की रेसिपी भी बहुत आसान है. गुझिया, मालपुआ और नमकीन स्नैक्स के बीच दाल कचौड़ी भी एक ऐसा पारंपरिक व्यंजन है, जो मेहमानों का दिल जीत लेता है. अगर हम इस होली कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो दाल कचौड़ी बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ स्वादिष्ट पकवानों के लिए भी खास माना जाता है. इस दिन घरों में मीठे और नमकीन व्यंजनों की खुशबू से रसोई महक उठती है. गुझिया, मालपुआ और नमकीन स्नैक्स के बीच दाल कचौड़ी भी एक ऐसा पारंपरिक व्यंजन है, जो मेहमानों का दिल जीत लेता है. अगर हम इस होली कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो दाल कचौड़ी बेहतरीन विकल्प हो सकता है. और इसे बनाने की रेसिपी भी बहुत आसान है.

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा लें. उसमें स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा घी डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए नरम आटा गूंथ लें. आटे को चिकना करने के लिए उस पर हल्का सा तेल लगाएं और कपड़े से ढककर करीब 30 मिनट के लिए अलग रख दें.

अब एक कटोरे में मूंग दाल को धोकर लगभग दो घंटे के लिए भिगो दें. जब दाल अच्छी तरह फूल जाए तो उसका पानी निकालकर मिक्सर में दरदरा पीस लें और एक बर्तन में रख लें अब कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें. इसमें सौंफ, जीरा और एक चुटकी हींग डालकर खुशबू आने तक भूनें. अब इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब मसालों को अच्छी तरह भूनने के बाद इसमें थोड़ा बेसन डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक पकाएं. फिर इसमें मूंग दाल का पेस्ट मिलाकर अच्छी तरह चलाएं और कुछ मिनट तक भून लें. तैयार मिश्रण को ठंडा होने दें. अब गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें हर लोई को हल्का बेलें या अंगूठे से दबाकर कटोरी जैसा आकार दें.

इसमें दाल की तैयार स्टफिंग भरें और किनारों को बंद कर गोल आकार दें कड़ाही में तेल गर्म करें और धीमी आंच पर कचौड़ियों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. तैयार दाल कचौड़ी को हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ गरमागरम परोसें और होली के जश्न का स्वाद दोगुना करें.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related