’10 को देने आ रहे हैं दस्तक’, ‘भूत बंगला’ से सामने आया अक्षय कुमार का लुक, काउंटडाउन हो गया शुरू

Date:


Last Updated:

अक्षय कुमार एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी के अंदाज में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. उनकी आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर जबरदस्त चर्चा है, खासकर इसलिए क्योंकि इस प्रोजेक्ट के साथ वह करीब 16 साल बाद निर्देशक प्रियदर्शन के साथ वापसी कर रहे हैं. ‘हेरा फेरी’ और ‘भागम भाग’ जैसी यादगार फिल्मों के बाद इस जोड़ी का फिर से साथ आना फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर रहा है. हाल ही में सामने आए मोशन पोस्टर ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

अब ‘भूत बंगला’ को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया है. रिलीज डेट पहले ही सामने आ चुकी है, लेकिन हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया मोशन पोस्टर शेयर कर दिया.

फैंस का दिल जीत रहा अक्षय का लुक

इस मोशन पोस्टर में अक्षय का लुक काफी अलग और थोड़ा डरावना नजर आ रहा है. वह एक खौफनाक सिंहासन पर बैठे दिख रहे हैं, जिस पर भूतों के सिर जैसी डिजाइन बनी हुई है. अक्षय ने आंखों पर काला चश्मा लगाया है और गले व हाथों में कई रुद्राक्ष की मालाएं पहनी हुई हैं. एक हाथ में माला जपते हुए उनका अंदाज बिल्कुल किसी तांत्रिक जैसा लग रहा है. उन्होंने धोती पहनी है और पूरा लुक काफी रहस्यमय दिख रहा है.

View this post on Instagram





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related