Last Updated:
Success Story: मुरादाबाद में 10 महिलाओं का ‘अर्चिता स्वयं सहायता समूह’ मूंगफली और गुड़ की स्वादिष्ट गजक बनाकर आत्मनिर्भर बना है। समूह की अध्यक्ष रजनी के अनुसार सर्दियों में गजक की मांग काफी बढ़ जाती है. महिलाएं स्टॉल और दुकानों पर बिक्री कर रही हैं. हर सदस्य 10 से 15 हजार रुपये महीना कमा लेती है. कम लागत में तैयार यह गजक स्वाद में लाजवाब है और ग्राहक बार-बार इसकी मांग करते हैं.
मुरादाबाद में महिलाओं का एक समूह घर का चूल्हा चौका छोड़ आत्मनिर्भर बन गया है. समूह के माध्यम से मूंगफली की गजक तैयार की जा रही है. जिसका स्वाद बेहद लाजवाब है. यह गजक लागत में कम और स्वाद में बेहद जानदार होती है. इसकी बहुत अच्छी डिमांड रहती है और यह गजक इन दिनों खूब बिक रही है. महिलाएं मिलकर घर पर गजक तैयार कर मार्केट में सेल कर रही हैं और अच्छा मुनाफा कमा रही हैं. उनकी आत्मनिर्भरता और स्वादिष्ट गजक ने उन्हें एक नई पहचान दिलाई है.
10 महिलाओं का है समूह
समूह की अध्यक्ष रजनी ने बताया कि हमारा अर्चिता स्वयं सहायता समूह के नाम से समूह है. इस समूह में 10 महिलाएं जुड़ी हुई हैं. इस समूह में हम सभी महिलाएं मिलकर मूंगफली की गजक और गुड़ की तरह-तरह की गजक तैयार कर रही हैं. सर्दियों में हमारे द्वारा तैयार की गई गजक की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. डिमांड की वजह से हमारे समूह की सभी महिलाओं को बहुत अच्छा मुनाफा भी होता है. प्रत्येक महिला 10 से 15000 महीने के आसानी से कमा लेती हैं. हम मुरादाबाद में जगह-जगह स्टॉल लगाकर अपनी गजक सेल करते हैं.
दुकानों पर भी भेजते हैं गजक
इसके अलावा दुकानों पर भी हमारी गजक सेल की जाती है. एक बार खाने के बाद ग्राहक बार-बार हमारी गजक को पसंद करते हैं. क्योंकि इन दिनों चल रहे मौसम में इसकी बहुत अच्छी डिमांड रहती है और स्वाद में भी बेहद लाजवाब रहती है. इस काम को करके हम सभी महिलाएं काफी खुश हैं और आत्मनिर्भर बन गई हैं. हम अपने घर के काम के साथ-साथ यह काम भी कर रहे हैं. कम समय में इस काम में हमें बहुत अच्छा मुनाफा निकल कर आ रहा है. इसके साथ ही उन्होंने अन्य महिलाओं से भी यही अपील की है कि वह भी अपना कोई समूह बनाकर स्टार्टअप शुरू कर सकती हैं और अच्छा मुनाफा कमा सकती हैं.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें


