10 साल बंधक, संतोष से शेरखान, मांस खिलाना… प्रतापगढ़ में मुस्लिम दबंगों का आतंक, एक दिन खुला राज

Date:


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से बड़ी खबर है, जहां मध्य प्रदेश के संतोष शुक्ला को मजदूरी और शादी झांसा देकर 10 साल पहले  प्रतापगढ़ लाया गया. उसका मुस्लिम दबंगों ने धर्मांतरण करवा कर शेर खान नाम कर दिया और उसे 10 साल तक बंधक बनाए रखा. यह सनसनीखेज प्रकरण रविवार को प्रकाश में आया. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 4 नामजद और 6 अज्ञात पर केस दर्ज कर 1 दबंग को गिरफ्तार किया है.

Zoom

प्रतापगढ़ में हिंदू युवक को बनाया 10 साल के लिए बंधक.

प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से बड़ी खबर है, जहां मध्य प्रदेश के संतोष शुक्ला को मजदूरी और शादी झांसा देकर 10 साल पहले  प्रतापगढ़ लाया गया. उसका मुस्लिम दबंगों ने धर्मांतरण करवा कर शेर खान नाम कर दिया और उसे 10 साल तक बंधक बनाए रखा. यह सनसनीखेज प्रकरण रविवार को प्रकाश में आया. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 4 नामजद और 6 अज्ञात पर केस दर्ज कर 1 दबंग को गिरफ्तार किया है. आपको बताते चलें कि मध्यप्रदेश राज्य के सागर जनपद के पथरिया हाट गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष शुक्ला पुत्र भगवान दास बारह वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ में ढाबे पर काम करता था.

शादी करवाने और घर बसवाने के नाम पर ले आए प्रतापगढ़
वहां 10 साल पहले प्रतापगढ़ के बदरुल जमां, कल्लू, नईम तथा निजाम जैनुद्दीन से उसकी मुलाकात हुई. उसकी आर्थिक दशा खराब देख उन लोगों ने मजदूरी का काम और शादी करवा देने और घर बनवाकर जिंदगी संवार देने का झांसा दिया. इसके बाद पीड़ित संतोष को जेठवारा थाना के कुटिलिया साड़देई गांव ले आए. यहां लाने पर इसके पहले संतोष का प्रकरण कोई नहीं जानता था, क्योंकि उसका नाम तो लोगों को शेर खान बताया जाता था.

मौका देखते ही भाग निकला संतोष
अचानक संतोष रविवार को पुलिस चौकी डेरवा पहुंचा और मदद की गुहार लगाई. जब उसने पुलिस को बताया कि वह हिंदू है तो पुलिस चौकन्नी हो गई. उसने पुलिस को बताया कि गांव लाने वाले लोग उसे बंधक बनाकर घर पर मजदूरी कराते रहे.  उसने यह भी बताया कि उसे लाने के कुछ दिन बाद ही उसका धर्म परिवर्तन कर संतोष शुक्ला की जगह शेर खान पुत्र उमर खान निवासी कुटिलिया साड़देई के नाम से आधार कार्ड भी बनवा दिया. उससे कलमा पढ़वाया जाता था. आरोप यहां तक है कि उसको मांस भी जबरन खिलाया जाता था.

पूरे मामले पर क्या बोली पुलिस
पीड़ित संतोष शुक्ला का आरोप है कि जब वह घर जाने की बात करता था तो उसके साथ मारपीट की जाती थी. उसे मांस खाने पर विवश किया जाता था. दबंगों के प्रताड़ना से परेशान युवक दो दिन पूर्व भागने में सफल रहा. इसके बाद मुस्लिम दबंगों की करतूत का पर्दाफाश हो गया. वहीं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम बृजनंदन राय का कहना है कि जेठवारा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. 10 साल से बंधक बनाकर उसे मजदूरी कराई जाती रही. संतोष शुक्ला से नाम बदलकर उसका नाम शेर अली रख दिया गया था. चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एक व्यक्ति बदरुल जमां को गिरफ्तार किया गया है, अन्य सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम भी गठित की गई है.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related