12वीं की स्टूडेंट ने JEE Mains में किया टॉप, कड़ी मेहनत से हासिल किए 99.667 प्रतिशत अंक..यहां जानिए कैसे की तैयारी – Uttar Pradesh News

Date:


होमताजा खबरbusiness

12वीं की स्टूडेंट ने जेईई मेन्स में किया टॉप, हासिल किया 99.667 स्कोर

Last Updated:

फिरोजाबाद झा क्लासेस के डायरेक्टर शिव शंकर झा ने बताया कि उनके यहां पढ़ने वाली स्टूडेंट अदिति झा ने जेईई मेन्स की परीक्षा में सबसे अधिक अंक हासिल किए हैं. इस बच्ची ने जेईई मेन्स की परीक्षा में 99.667 प्रतिशत अंक हासिल कर फिरोजाबाद टॉप किया है. वहीं उन्होंने बताया कि यह बच्ची शुरू से ही पढ़ने में तेज थी. अपने टाइम टेबल को तैयार कर मेहनत करती थी. आज उसकी मेहनत रंग लेकर आई है. इस बच्ची ने जेईई मेन्स की परीक्षा में टॉप कर जिले का नाम रोशन कर दिया है.

फिरोजाबाद: पढ़ाई के बाद एक अच्छी जॉब हासिल करने का हर किसी का सपना होता है, लेकिन पढ़ाई के साथ ही किसी बड़ी परीक्षा को पास कर लेना कड़ी मेहनत से ही संभव होता है. ऐसा ही कुछ फिरोजाबाद में देखने को मिल रहा है जहां एक इंटरमीडिएट की स्टूडेंट ने जेईई मेन्स की परीक्षा में टॉप किया है. अपनी लगन और मेहनत से परीक्षा में सबसे अधिक अंक हासिल किए हैं. इस परीक्षा को पास करने के बाद अब वह इंटरमीडिएट के एग्जाम भी देंगी.

छोटी क्लास से शुरू की जेईई की तैयारी

फिरोजाबाद के राम नगर में रहने वाली अदिति गुप्ता ने लोकल 18 से बातचीत की और बताया कि उनका शुरू से ही सपना था कि वह बड़ी परीक्षा की तैयारी करें और सफलता हासिल करें.इसके बाद उन्होंने फिरोजाबाद की झा क्लासेस में 9वीं क्लास में अपना एडमिशन लिया और यही से उन्होंने जेईई की परीक्षा की तैयारी शुरू की.

अपनी क्लास की परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ वह जेईई परीक्षा का भी रिवीजन करती थी. धीरे-धीरे इस अभ्यास को बढ़ाया. जेईई की तैयारी के लिए टीचर्स ने उनको नोट्स भी दिए. सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करती फिर स्कूल से घर जाने के बाद थोड़ी देर आराम करती थी. इसके बाद फिर अपनी पढ़ाई शुरू कर देती थीं. इसी लगन और मेहनत से उन्होंने जेईई मेन्स की परीक्षा में जिला टॉप किया है.

जेईई मेन्स में हासिल किए 99.667 प्रतिशत

फिरोजाबाद झा क्लासेस के डायरेक्टर शिव शंकर झा ने बताया कि उनके यहां पढ़ने वाली स्टूडेंट अदिति झा ने जेईई मेन्स की परीक्षा में सबसे अधिक अंक हासिल किए हैं. इस बच्ची ने जेईई मेन्स की परीक्षा में 99.667 प्रतिशत अंक हासिल कर फिरोजाबाद टॉप किया है. वहीं उन्होंने बताया कि यह बच्ची शुरू से ही पढ़ने में तेज थी. अपने टाइम टेबल को तैयार कर मेहनत करती थी. आज उसकी मेहनत रंग लेकर आई है. इस बच्ची ने जेईई मेन्स की परीक्षा में टॉप कर जिले का नाम रोशन कर दिया है.

लगन और मेहनत से करें लक्ष्य की तैयारी 

वही इसके साथ ही उनके यहां पढ़ने वाले लगभग 60 बच्चों ने भी सफलता हासिल की है, लेकिन सबसे अच्छी बात ये है कि यह बच्ची अभी 12th क्लास के बोर्ड की परीक्षा की भी तैयारी कर रही है और इसने अच्छा रिजल्ट हासिल किया है. जो भी बच्चे अपने सपनों को पूरा करना चाहते है उनके लिए ये बच्ची एक प्रेरणा है कि अगर लगन और मेहनत से लक्ष्य की तैयारी की जाए तो सफलता जरूर मिलती है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related