Last Updated:
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत पहुंचे हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत के बाद उन्होंने ‘एआई’ (AI) के भविष्य और द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करने का एजेंडा साझा किया. उनके साथ 14 मंत्रियों और सैकड़ों सीईओ का बड़ा प्रतिनिधिमंडल आया है. 22 फरवरी तक चलने वाले इस दौरे में वे ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ और पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेंगे.
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का भारत में भव्य स्वागत हुआ.
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा एक बेहद महत्वपूर्ण रणनीतिक मिशन पर भारत पहुंचे हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर हुए पारंपरिक और भव्य स्वागत से गदगद राष्ट्रपति लूला ने ‘नमस्ते इंडिया’ कहकर भारत के प्रति अपना प्रेम और आभार प्रकट किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए एक वीडियो संदेश में स्पष्ट किया कि उनकी इस यात्रा का उद्देश्य महज औपचारिकता नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे भविष्य के विषयों पर साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आए लूला अपने साथ सैकड़ों दिग्गज कंपनियों के मालिकों और मंत्रियों का एक विशाल प्रतिनिधिमंडल लेकर आए हैं. यह यात्रा न केवल व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करेगी बल्कि ग्लोबल साउथ की आवाज को दुनिया के मंच पर और भी बुलंद करने का काम करेगी.
AI समिट और द्विपक्षीय वार्ता का खास एजेंडा
राष्ट्रपति लूला की इस यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेना है. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें रक्षा, ऊर्जा और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा होगी. लूला ने बताया कि 2025 में दोनों देशों के बीच व्यापार 15 अरब डॉलर को पार कर गया है जिसे अब और आगे बढ़ाने की योजना है. दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के साथ-साथ बहुपक्षवाद और ग्लोबल गवर्नेंस में सुधार पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.
Namaste, India! 🇮🇳
Cheguei para mais uma visita com uma agenda importante: estreitar laços, aprofundar parcerias e discutir o futuro da inteligência artificial no mundo.
Seguimos trabalhando para construir mais cooperação, inovação e oportunidades entre nossos países.


