Last Updated:
पहला प्यार और शादी टूटने के बाद इस हसीना को नहीं लगा था कि कभी प्यार होगा. ज्योतिषी से मिली तो उसने भविष्यवाणी की ‘तुम 32 साल की उम्र में शादी करोगी.’ उस समय के लिए तो ये मजकिया लगा. लेकिन कमबख्त इश्क फिर हो गया और डेटिंग के पहले महीने में ही प्रेग्नेंट भी हो गई. जानते हैं ये हसीना कौन हैं?
नई दिल्ली. श्रीदेवी, नीना गुप्ता, नेहा धूपिया, दीया मिर्जा और आलिया भट्ट ऐसी कई हसीनाएं हैं, जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं और फिर शादी की. लेकिन क्या आप उस एक्ट्रेस को जानते हैं, जिसकी निजी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही.महज 17 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली इस एक्ट्रेस ने अपने करियर के शिखर पर 2014 में पहली शादी की थी. हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और महज दो साल के भीतर दोनों के रास्ते अलग हो गए. तलाक के बाद उन्होंने खुद को पूरी तरह काम में झोंक दिया और लंबे समय तक अपने निजी जीवन को सुर्खियों से दूर रखा. लेकिन गोवा में फिर दिल खो बैठी और डेटिंग के पहले महीने में प्रेग्नेंट हो गईं और फिर दूसरी शादी कर घर बसाया.
साउथ इंडियन सिनेमा की जानी-मानी एक्टेस अमला पॉल हमेशा से ही अपने बोल्ड अंदाज और पर्सनल जीवन को लेकर सुर्खियों में रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी दूसरी शादी और प्रेग्नेंसी को लेकर एक ऐसा राज खोला है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. अमला ने बताया कि उनकी प्रेग्नेंसी पूरी तरह से अनप्लांड थी और डेटिंग के पहले महीने में ही वह कंसीव कर गई थीं.
अमला पॉल ने सिर्फ 17 साल की उम्र में साल 2009 में मलयालम फिल्म ‘नीलथामारा’ से डेब्यू किया था. उन्होंने तमिल, तेलुगू और हिंदी सहित दक्षिण भारतीय सिनेमा में खुद को स्थापित किया. साल 2010 में आई फिल्म ‘मैना’ उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई. इसके बाद उन्होंने ‘देवा थिरुमगल’, ‘वेलैइल्ला पट्टाधारी’ (वीआईपी), ‘रतसन’ और ‘थलैवा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अमला की पर्सनल लाइफ उतनी ही ड्रामाटिक रही है जितनी उनकी फिल्में. फिल्म ‘देवा थिरुमगल’ और ‘थलैवा’ के दौरान उनका उनके डायरेक्टर ए.एल. विजय के साथ प्यार हुआ. दोनों ने साल 2014 में भव्य शादी रचाई, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका. 2016 में दोनों अलग हो गए और 2017 में उनका तलाक हो गया. अपने करियर के पीक पर तलाक लेने का अमला का फैसला काफी चर्चा का विषय रहा.
तलाक के बाद अमला ने खुद को एक्टिंग पर फोकस किया. इसी दौरान उनकी मुलाकात अपने पुराने दोस्त जगत देसाई से हुई, जो टूरिज्म सेक्टर में मैनेजर हैं. यह दोस्ती प्यार में बदल गई और नवंबर 2023 में दोनों ने कोच्चि में एक सादे समारोह में शादी कर ली. शादी से पहले ही अमला ने एक इंटरव्यू में खुलासा कर दिया था कि वह प्रेग्नेंट हैं.
एक मलयालम इंटरव्यू में अमला ने बताया कि जगत के साथ डेटिंग शुरू करने के पहले महीने में ही वह प्रेग्नेंट हो गई थीं. उन्होंने कहा, ‘हमने शादी की प्लानिंग नहीं की थी. हमने सोचा था कि साथ रहेंगे, शायद बाद में गोद लेकर बच्चा पालेंगे. लेकिन डेटिंग के पहले महीने में ही मैं बिना उम्मीद के प्रेग्नेंट हो गई’. उन्होंने कहा कि नेचर ने मुझे एक खुशनुमा सरप्राइज दिया और तब हमने ऑफिशियली रूप से शादी करने का फैसला किया.
अमला ने एक और दिलचस्प किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि अपने जीवन के एक मुश्किल दौर में वह एक ज्योतिषी से मिली थीं, जिसने भविष्यवाणी की थी, ‘तुम 32 साल की उम्र में शादी करोगी.’ अमला को यह सुनकर हंसी आ गई थी क्योंकि उस समय उनका कोई बॉयफ्रेंड तक नहीं था. लेकिन कुछ दिनों बाद गोवा में उनकी मुलाकात जगत से हुई और प्यार हो गया. हैरानी की बात यह है कि जब उनकी शादी हुई, तब वह ठीक 32 साल की थीं.
आज अमला पॉल अपने पति और बच्चे के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रही हैं. उनकी इस इमानदारी और खुलेपन की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं.


