Last Updated:
आरोपी पिछले लगभग ढाई साल से यह अवैध कारोबार चला रहा था. यह सामने आया है कि इस पनीर को खुदरा बिक्री के अलावा स्थानीय डेयरियों और कैटरर्स को भी सप्लाई किया जाता था.
सूरत SOG टीम और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त छापेमारी में 329 किलो खुला पनीर जब्त किया है. पुणागाम इलाके कि ए-वन डेयरी फूड्स पर ये छापेमारी की है. यह कार्रवाई सूरत पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को मिली एक सटीक सूचना के आधार पर की गई. जब्त किये गए अनुमानित बाजार कीमत लगभग 65 हजार 800 रुपये है. इसके जब्ती के बाद एक बार फिर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर चिंताजनक घटना सामने आई है.
इस मामले में डीसीपी राजदीप नकुम ने बताया कि शहर में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ निरंतर चेकिंग और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई से इस अवैध धंधे का पर्दाफाश हुआ है.
उन्होंने संकेत दिया गया है कि आगे भी अन्य इलाकों में ऐसी कार्रवाई की जाएगी. शहरवासियों से अनुरोध किया गया है कि किसी भी संदिग्ध खाद्य पदार्थ के बारे में तुरंत खाद्य विभाग या पुलिस को सूचित करें. इससे समय पर कार्रवाई संभव हो सकेगी.
रोजाना बेचा जाता था 100 किलो पनीर
डेयरी के मालिक के रूप में सत्यवीर तारासिंह धाकरे का नाम सामने आया है. पुलिस ने मौके से माल जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. अभी तक की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी पनीर को 200 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदकर 220 रुपये में बेचता था. जांच के दौरान यह महत्वपूर्ण जानकारी भी सामने आई है कि इस डेयरी से रोजाना औसतन 100 किलो पनीर बेचा जाता था.
आरोपी पिछले लगभग ढाई साल से यह अवैध कारोबार चला रहा था. यह सामने आया है कि इस पनीर को खुदरा बिक्री के अलावा स्थानीय डेयरियों और कैटरर्स को भी सप्लाई किया जाता था. इसके कारण शहर में बड़े पैमाने पर लोगों तक इस संदिग्ध पनीर के पहुंचने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.
लैब टेस्ट के लिए भेजे नमूने
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें



