50 रुपये में शुरू हुआ ATM का सफर! मुन्ना पांडेय ने खोजा नोट कमाने का जादुई तरीका – News18 हिंदी

Date:


X

50 रुपये में शुरू हुआ ATM का सफर! मुन्ना पांडेय ने खोजा नोट कमाने का जादुई तरी

 

arw img

Success Story: क्या आपने कभी ऐसी फसल के बारे में सुना है जो एटीएम मशीन की तरह हर दिन पैसा दे? बक्सर के नया भोजपुर निवासी आशुतोष कुमार पांडेय उर्फ मुन्ना पांडेय ने इसे सच कर दिखाया है. अपनी नौकरी छोड़ मशरूम उत्पादन को करियर बनाने वाले आशुतोष आज न केवल खुद लाखों कमा रहे हैं, बल्कि जिले के अन्य किसानों के लिए मशरूम गुरु बन गए हैं. आशुतोष मुख्य रूप से ऑयस्टर मशरूम की खेती करते हैं. उनका कहना है कि यह फसल गरीबों के लिए अमृत है, जिसे महल में रहने वाले लोग बड़े शौक से खाते हैं. महज 50 रुपये की मामूली लागत से शुरू होने वाली यह खेती 200% तक मुनाफा देती है. मशरूम के एक बैग से दो महीने में तीन बार पैदावार मिलती है, जो बाजार में 160 रुपये प्रति किलो तक आसानी से बिक जाती है. आशुतोष बताते हैं कि मशरूम एकमात्र ऐसी सब्जी है जिसमें विटामिन D3 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा प्रोटीन, फाइबर और सेलेनियम जैसे तत्वों के कारण यह हार्ट और पेट के मरीजों के लिए रामबाण है. उनके मुताबिक, मशरूम हैंड-टू-हैंड पैसा देने वाली फसल है, जिससे किसान अपनी जरूरत के हिसाब से हर रोज कमाई कर सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related