Last Updated:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में भारत AI इम्पैक्ट समिट के दौरान कई वैश्विक नेताओं और हस्तियों से मुलाकात की. पीएम मोदी ने क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविच से द्विपक्षीय बैठक की, जहां दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक और रक्षा सहयोग पर चर्चा हुई. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और IMF प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जिवा के साथ भी पीएम मोदी ने AI के सामाजिक-आर्थिक प्रभावों पर गहन बातचीत की. सन माइक्रोसिस्टम के संस्थापक विनोद खोसला और ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस से भी मुलाकात हुई, जिसमें AI इनोवेशन, निवेश और सहयोग पर फोकस रहा. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ भी पीएम ने समिट की तैयारियों और भारत की AI नीतियों पर चर्चा की. पीएम मोदी ने भारत को वैश्विक AI लीडर बनाने का संकल्प दोहराया और कहा कि AI मानवता के कल्याण के लिए इस्तेमाल होना चाहिए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार करिस के बीच नई दिल्ली में एक मीटिंग हुई. नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ (India AI Impact Summit 2026) के मंच से भारत ने एक बार फिर अपनी डिजिटल शक्ति का लोहा मनवाते हुए विश्व पटल पर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को गर्व के साथ घोषणा की कि भारत ने “24 घंटे की अवधि में एआई जिम्मेदारी अभियान के लिए सबसे अधिक संकल्प प्राप्त करने” का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) अपने नाम कर लिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में अपने क्रोएशियाई समकक्ष आंद्रेज प्लेनकोविक के साथ बैठक के दौरान. बताते चलें कि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यह रिकॉर्ड तोड़ अभियान 16 फरवरी को इंडिया एआई मिशन के तहत इंटेल इंडिया (Intel India) के सहयोग से शुरू किया गया था. भारत ने 16 से 17 फरवरी 2026 के बीच मात्र 24 घंटे के भीतर कुल 2,50,946 वैध ‘एआई जिम्मेदारी संकल्प’ (AI Responsibility Pledge) प्राप्त किए. यह संख्या शुरुआती लक्ष्य 5,000 संकल्पों से कहीं अधिक है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार करिस के साथ एक मीटिंग के दौरान. आधिकारिक पुष्टि भारत मंडपम में मौजूद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के निर्णायक ने की, जिसके बाद पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. भारत की यह सफलता न केवल तकनीकी प्रगति को दर्शाती है, बल्कि एआई जैसी उभरती हुई तकनीक के प्रति देश की सजगता और जिम्मेदारी को भी वैश्विक स्तर पर प्रमाणित करती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान यूनाइटेड नेशंस (UN) के सेक्रेटरी-जनरल एंटोनियो गुटेरेस के साथ. बताते चलें कि इस समिट में भाग लेने के लिए नागरिकों को इस अभियान से जोड़ने के लिए aipledge.indiaai.gov.in नामक विशेष पोर्टल बनाया गया था, जहां हजारों लोगों ने एआई के नैतिक और समावेशी उपयोग की शपथ ली.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान अपने भूटानी समकक्ष शेरिंग तोबगे गुटेरेस के साथ. एआई समिट में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह कीर्तिमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन का परिणाम है, जिसमें उन्होंने युवाओं को एआई के नैतिक उपयोग के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया है. उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागियों को डिजिटल बैज और विशेष ‘एआई लर्निंग पाथवे’ तक पहुंच प्रदान की गई है, ताकि वे इस तकनीक को गहराई से समझ सकें.
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जीवा के साथ पीएम मोदी. समिट के दौरान कूटनीतिक मोर्चे पर भी भारत की सक्रियता नजर आई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दुनिया के शीर्ष नेताओं और उद्योगपतियों के साथ कुल 9 महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें (Bilateral Meetings) कीं. इनमें से 7 बैठकें स्पेन, फिनलैंड, सर्बिया, क्रोएशिया, एस्टोनिया, कजाकिस्तान और भूटान जैसे विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों एवं नेताओं के साथ हुईं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सन माइक्रोसिस्टम्स के फाउंडर विनोद खोसला के साथ. कूटनीतिक वार्ताओं के अलावा, पीएम मोदी ने तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल (Google) के सीईओ और सन माइक्रोसिस्टम्स (Sun Microsystems) के सह-संस्थापक के साथ भी गहन चर्चा की. इन बैठकों का मुख्य केंद्र वैश्विक सहयोग, एआई अवसंरचना का विकास और भविष्य की तकनीकी साझेदारियां रहीं.
नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान दुनिया के नेताओं के साथ पीएम मोदी. प्रधानमंत्री 19 फरवरी की सुबह लगभग 9:40 बजे भारत मंडपम में इस समिट का आधिकारिक उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और विश्वभर के शीर्ष उद्योगपति भी वैश्विक मंच को संबोधित करेंगे. इसके बाद, सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का दौरा करेंगे, जहां वे विभिन्न देशों के पवेलियन में प्रदर्शित की गई उन्नत तकनीकों का अवलोकन करेंगे. यह एक्सपो भारत की एआई क्षमताओं और वैश्विक नवाचारों के मिलन का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरा है, जहां दुनिया भर की एआई प्रगति को एक ही छत के नीचे देखा जा सकता है.
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान मोदी ने ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस से हाथ मिलाया. बुधवार दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले नेताओं के पूर्ण सत्र (Leaders’ Plenary Session) में प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्राध्यक्षों और मंत्रियों के साथ शामिल हुए. इस सत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर राष्ट्रीय और वैश्विक प्राथमिकताओं की एक विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी, जिसमें शासन, बुनियादी ढांचे और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर विशेष जोर दिया गया.
आज शाम 5:30 बजे, पीएम मोदी ‘सीईओ गोलमेज सम्मेलन’ (CEO Roundtable) की अध्यक्षता किया. इस सम्मेलन में वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी सरकारी नेतृत्व के साथ मिलकर निवेश, अनुसंधान सहयोग, आपूर्ति श्रृंखला और एआई प्रणालियों की तैनाती जैसे रणनीतिक विषयों पर चर्चा किया. इस भव्य आयोजन की व्यापकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें 500 से अधिक वैश्विक एआई दिग्गज, लगभग 100 सीईओ और संस्थापक, 150 शिक्षाविद और 400 सीटीओ (CTO) शामिल हुए हैं.


