बचपन के शौक ने बनाया लाखों का बिज़नेस, अमेठी की आराधना बीज उत्पादन में कमा रही लाखों का मुनाफा!

Date:


अमेठी. कहते हैं कि अगर आप अपने शौक को अपना पेशा बना लें, तो सफलता के रास्ते खुद-ब-खुद खुल जाते हैं. अमेठी जिले की आराधना सिंह ने इस बात को सच कर दिखाया है. बचपन से ही गार्डनिंग का शौक रखने वाली आराधना आज ‘फ्लावर सीड प्रोडक्शन’ के क्षेत्र में एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं और अपने इस स्टार्टअप से न केवल मुनाफा कमा रही हैं, बल्कि दूसरों को रोजगार भी दे रही हैं. आराधना सिंह अमेठी जिले के भादर विकासखंड की रहने वाली हैं. आराधना सिंह बताती हैं कि उन्हें बचपन से ही पेड़-पौधों और फूलों से लगाव था, शुरुआत में वह अपने बगीचे के लिए दूसरों से बीज खरीदा करती थी. लेकिन पौधों के प्रति उनकी इसी रुचि ने उन्हें बीज उत्पादन के व्यवसाय में उतरने के लिए प्रेरित किया. आज स्थिति यह है कि आराधना जिन नर्सरी से पहले बीज खरीदती थी, अब वे ही उनसे बीज खरीद रही हैं.

‘राधे रानी स्वयं सहायता समूह से मिली नई पहचान

आराधना सिंह एक सफल महिला हैं और वह ‘राधे रानी स्वयं सहायता समूह’ से जुड़कर अपने काम को आगे बढ़ा रही हैं. उनके पास फूलों की विविध किस्में उपलब्ध हैं, जिनमें मार्लिश, रजनीगंधा, रेन लिली, सनफ्लावर, कमल और वाटर लिली (कुमुदिनी) शामिल हैं. इसके अलावा, अन्य फूलों की कई वैरायटी भी उनके पास मौजूद हैं.

ऑनलाइन सप्लाई और पूरे भारत में डिमांड

आराधना सिंह ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि उनके तैयार किए गए सेट प्रोडक्शन पूरे भारत में कहीं भी ऑनलाइन डिलीवर किए जाते हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने डिजिटल माध्यम का सही उपयोग करके अपने तैयार किए गए बीजों की सप्लाई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पूरे भारत में की है. जहां जिसको जैसी जरूरत होती है, वहां पर सीड प्रोडक्शन डिलीवर किए जाते हैं. उन्होंने कहा कि डिमांड इतनी अधिक है कि कई बार उत्पादन कम पड़ जाता है और ग्राहकों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है. आराधना का कहना है, “शुरुआत में मैंने सोचा नहीं था कि इतनी मांग आएगी, अब तो समय कम पड़ जाता है और इससे अच्छा फायदा होता है. साल भर में लाखों रुपए की कमाई हो जाती है.

परिवार ने दिया साथ, कोई मुश्किलें नहीं आई

आराधना की इस सफलता के पीछे उनके संयुक्त परिवार (बेटी, पति और सास-ससुर) का पूरा सहयोग है. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने इस व्यवसाय के जरिए 2 से 3 लोगों को स्थाई रोजगार भी दिया है, जो बागों की देख-रेख और बीजों की तैयारी में मदद करते हैं. आराधना सिंह ने अपना संदेश देते हुए कहा कि जिस काम में आपकी रुचि हो, उसी में व्यवसाय शुरू करना चाहिए. जब आप अपने पैशन को काम बनाते हैं, तो थकान नहीं बल्कि संतुष्टि मिलती है और आप सफल होकर अच्छी कमाई कर सकते हैं.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related