Last Updated:
Khargone News: डॉ संतोष मौर्य ने लोकल 18 से कहा कि फ्रिज या आरओ का पानी आर्टिफिशियल रूप से ठंडा होता है, जो सेहत के लिए भी सही नहीं होता है लेकिन मटके में पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है क्योंकि इसमें पानी धीरे-धीरे रिसता रहता है.
खरगोन. मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में अब ठंड का असर कम हो गया है. वहीं गर्मी ने अभी से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. खरगोन जोकि प्रदेश ही नहीं देश के सबसे गर्म जिलों में शामिल है, इन दिनों यहां भी कुछ यही हाल है. ऐसे में बात करें सेहत की, तो कई लोग तांबे के बर्तन, घड़े या फ्रिज आदि के पानी को पीना पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी में किस बर्तन का पानी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहता है. चूंकि गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य को ठीक रखने के साथ जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करना और शरीर को बीमारियों से बचाएं रखना भी जरूरी होता है, जिसके लिए ठंडा पानी आवश्यक हो जाता है. इसके लिए अधिकांश लोग आरओ या फ्रिज के पानी का उपयोग करते है जबकि विशेषज्ञ मानते हैं कि इनकी तुलना में मिट्टी से बना मटका गर्मी में पानी के लिए सबसे उपयुक्त है. मिट्टी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. मिट्टी से बना होने से मटके का पानी शरीर के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है.
बीमारियों को दूर रखेगा पानी
आरओ पानी को फिल्टर करने के दौरान उससे जरूरी पोषक तत्वों को भी खत्म कर देता है जबकि मटका नैचुरल फिल्टर के रूप में काम करता है. मटके का पानी आयरन की कमी दूर करने में भी मदद करता है. यह पानी विटामिन बी और सी की पूर्ति करने में सहायक होता है, जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है, साथ ही दिमाग और पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है. इससे शरीर की कई बीमारियां भी दूर होती हैं.
फ्रिज या आरओ के पानी के नुकसान
मटके की एक खास बात यह भी है कि यह पानी को उतना ही ठंडा करता है, जितना पीने में परेशानी न हो और प्यास को भी बुझाए जबकि अन्य आर्टिफिशियल तरह से ठंडे किए गए पानी को पीने में दिक्कत होती है और प्यास भी पूरी तरह बुझती नहीं है.
बेहद सस्ता है मटका
फ्रिज या आरओ की तुलना में मटका काफी सस्ता पड़ता है. जहां फ्रिज या आरओ 10 से 15 हजार रुपये में आते हैं, ऊपर से बिजली बिल का खर्च अलग, वहीं एक मटका बाजार में महज 100 से 200 रुपये में आसानी से मिल जाता है. यह घर में किसी भी स्थान पर कम जगह में रखा जा सकता है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


