Mount Abu hidden places | best places to visit in Mount Abu | Mount Abu wildlife experience

Date:


Last Updated:

Sirohi Picnic Spot: राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू में एक ऐसा हिडन प्लेस मौजूद है, जो प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर चाहने वालों के लिए खास अनुभव देता है. अरावली की वादियों से घिरा यह स्थान मनमोहक दृश्यों के साथ वन्यजीवों को करीब से देखने का मौका भी प्रदान करता है. यहां की हरियाली, शांत वातावरण और ठंडी हवाएं पर्यटकों को सुकून देती हैं. फोटोग्राफी, नेचर वॉक और वाइल्डलाइफ एक्सप्लोर करने के लिए यह जगह आदर्श मानी जाती है. भीड़भाड़ से दूर यह स्पॉट माउंट आबू की खूबसूरती का अलग ही रूप दिखाता है.

सिरोही : प्रदेश के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में पर्यटक वादियों में घूमने के साथ ही कई एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं. आज हम आपको माउंट आबू के एक ऐसे हिडन प्लेस के बारे में बताने जा रहे है. जहां आपको अरावली वादियों के सुंदर नजारों के साथ कई पक्षी और वन्यजीव को करीब से देखने का मौका मिल सकता है. जी हां, हम बात कर रहे हैं माउंट आबू के बेलीज वॉक नामक ट्रेकिंग प्वाइंट की.

माउंट आबू की प्रसिद्ध नक्की लेक से शुरू होने वाले इस नेचुरल ट्रेल में आपको एक अलग एक्सपीरियंस होगा. इस टूरिस्ट प्वाइंट के बारे में ट्रेकिंग एंड ट्रेवल गाइड चिंटू यादव ने जानकारी दी. बेलीज वॉक नेचुरल ट्रेल है, जो वन्यजीव क्षेत्र में ट्रेकिंग के लिए बना हुआ है. यहां पहुंचने के लिए नक्की लेक के परिक्रमा पथ से रामजानकी बाग के पास होकर ट्रेकिंग की शुरुआत करनी होती हैं. करीब 2.5 किलोमीटर ट्रेकिंग करके आप सीधा सनसेट प्वाइंट पहुंच सकते है. लोगों की सुविधा के लिए यहां पगडंडी और कई जगहों पर सीढियां भी बनी हुई हैं. अगर आप भी जंगल ट्रैकिंग पसंद करते हैं, तो ये जगह आपको पसंद आएगी.

दुर्लभ पक्षियों और वन्यजीवों को देखने का मौका
इस जगह पर आप ट्रेकिंग के साथ पहाड़ों और हरियाली के सुंदर नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं. रास्ते में कई दुर्लभ पक्षी भी देखने को मिल जाते हैं. माउंट आबू में पक्षियों की 150 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं. इनमें कुछ प्रजातियां केवल इस जंगल में ही नजर आती हैं. इसके अलावा यहां कई बार स्लॉथ बेयर, ग्रे लंगूर, लैपर्ड जैसे जंगली जानवर भी नजर आ जाते हैं. इस वजह साथ में ट्रेकिंग गाइड होना जरूरी हैं. वन्यजीव क्षेत्र में घूमने के लिए आपको वन विभाग से फॉरेस्ट फीस देकर अनुमति लेना भी जरुरी होता है.

अगाई माता मंदिर के दर्शन करने आते हैं भक्त 
यहां रास्ते में एक प्राचीन अगाई माता मंदिर भी हैं. जहां दर्शन करने माउंट आबू के स्थानीय रहवासी भी आते हैं. यहां कई पगडंडियां होने से रास्ता भटकने का दर रहता हैं. इसलिए स्थानीय व्यक्ति या ट्रेवल गाइड के साथ यहां घूमने आना सुविधाजनक होता है. यहां से डूबते सूरज का सुंदर नजारा भी देखने को मिलता हैं.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related