Last Updated:
Why Pet Dog Licking Dangerous: यदि आपका पेट डॉग आपको चाटता है, तो ये बात पक्की है कि वो आपसे बहुत प्यार करता है. लेकिन इसके साथ इंफेक्शन का जोखिम भी है. हाल ही में ब्रिटिश की एक महिला को इसके कारण अपने दोनो हाथ-पैर गंवाने पड़े. ऐसा कुत्ते की लार से इंफेक्शन के कारण सेप्सिप होने से हुआ.
What Is Sepsis In Hindi: कुत्ते इंसानों के सबसे वफादार दोस्त माने जाते हैं.अपने मालिक से इतना प्यार करते हैं कि उनके न दिखने पर बैचेन हो जाते हैं, डिप्रेशन तक में जाने का खतरा होता है. कुत्ते कई तरह से अपना प्यार दिखाते है, साथ में खेलते हैं, गोद में आकर बैठते है और चाटते हैं. कई सारे लोग अपने पेट डॉग को जी भर के खुद को लिक करने देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं इसकी किमत आपको अपने हाथ-पैर को गंवा कर या जान देकर भी चुकानी पड़ सकती है?
52 साल की ब्रिटिश महिला मंजित संघा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है. डॉक्टर्स को उन्हें बचाने के लिए उनके हाथ और पैर काटने पड़े, क्योंकि उन्हें सेप्सिस नाम का खतरनाक इंफेक्शन हो गया था. ये इंफेक्शन उनके कुत्ते के चाटने से हुआ था. इस दौरान उन्हें कई बार हार्ट अटैक आया. डॉक्टरों का कहना है कि संभव है कि उनके हाथ या पैर पर कोई छोटा सा कट या घाव रहा हो, जिसे उनके कुत्ते ने चाट लिया हो. उसी के जरिए संक्रमण शरीर में चला गया और सेप्सिस हो गया. (फोटो क्रेडिट- bbc)
सेप्सिस क्या होता है?
सेप्सिस एक गंभीर बीमारी है. इसमें शरीर का इम्यून सिस्टम किसी इंफेक्शन पर जरूरत से ज्यादा रिएक्शन देने लगता है और शरीर के अपने ही अंगों और ऊतकों पर हमला करने लगता है. यूके सेप्सिस ट्रस्ट के अनुसार, ब्रिटेन में हर साल लगभग 50,000 लोगों की मौत सेप्सिस से जुड़ी वजहों से होती है.
कैसे फैलता है सेप्सिस?
सेप्सिस होने का बैक्टीरिया,वायरस, पैरासाइट्स के घावों के जरिए खून में पहुंचने से होता है. इसके अलावा निमोमिया, यूटीआई और पेट में इंफेक्शन से भी ये जानलेवा बीमारी हो सकती है. अपने पहले स्टेज पर ये बीमारी शरीर में सूजन का कारण बनती है. फिर धीरे-धीरे यही सूजन अंगों के फंक्शन में रूकावट पैदा करते हैं. ऐसे में इलाज में थोड़ी सी भी देरी से ऑर्गन फेलियर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और मौत का खतरा बढ़ जाता है.
पेट डॉग के साथ खेलने से हुई बीमार
मंजित संघा ने बीबीसी से बातचीत में बताया कि चारों अंग कट जाने के बाद की जिंदगी को समझना और स्वीकार करना उनके लिए बहुत मुश्किल है.ये सब उनके साथ पिछले साल जुलाई में शुरू हुआ जब एक संडे को बीमारी महसूस होने पर घर लौटीं. अगली सुबह वह बेहोश होकर गिर गयी. उनके पैर ठंडे थे, होंठ नीले पड़ गए थे और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. उनके पति कम संघा ने बताया कि उनकी तबीयत बहुत तेजी से बिगड़ी. उन्होंने कहा, “शनिवार को वह कुत्ते के साथ खेल रही थीं, रविवार को काम पर गईं और सोमवार रात तक वह कोमा में थीं.”
6 बार आया हार्ट अटैक
इंफेक्शन के बढ़ने के कारण डॉक्टरों को घुटने के नीचे दोनों पैर और दोनों हाथ काटने पड़े. साथ ही निमोनिया और पित्त की पथरी के कारण उनकी स्प्लीन भी निकालनी पड़ी. अब मंजित संघा प्रोस्थेटिक (एडवांस आर्टिफिशियल ऑर्गन) के लिए फंड जुटा रही हैं और लोगों को सेप्सिस के खतरे के बारे में जागरूक कर रही हैं. उन्होंने कहा कि अब वह फिर से चलना चाहती हैं और काम पर लौटना चाहती हैं.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


