Last Updated:
आजमगढ़ बस स्टेशन अब नायब सूबेदार सौदागर सिंह बस स्टेशन के नाम से जाना जाएगा. उत्तर प्रदेश परिवहन क्षेत्रीय प्रबंधक आजमगढ़ मनोज कुमार बाजपेई ने बताया कि आजमगढ़ बस स्टेशन का नाम बदलने के लिए शासन की तरफ से आदेश पत्र प्राप्त हो चुका है इसके बाद से बस स्टेशन के नाम बदलने की प्रक्रिया चल रही है जल्द ही स्टेशन पर नए नाम के साथ बोर्ड भी लगाया जाएगा.
आजमगढ़: योगी सरकार ने आजमगढ़ जनपद के बस स्टेशन का नाम बदलने का फैसला लिया है. आजमगढ़ बस स्टेशन अब नायब सूबेदार सौदागर सिंह बस स्टेशन के नाम से जाना जाएगा. उत्तर प्रदेश परिवहन क्षेत्रीय प्रबंधक आजमगढ़ मनोज कुमार बाजपेई ने बताया कि आजमगढ़ बस स्टेशन का नाम बदलने के लिए शासन की तरफ से आदेश पत्र प्राप्त हो चुका है इसके बाद से बस स्टेशन के नाम बदलने की प्रक्रिया चल रही है जल्द ही स्टेशन पर नए नाम के साथ बोर्ड भी लगाया जाएगा.
चीन से युद्ध में 12 सैनिकों को मारने वाले के नाम पर होगा नाम
कौन थे नायब वीर सौदागर सिंह
जैसे ही चीनी सैनिक वहां से गुजरने लगे इसी दौरान सौदागर सिंह ने अपनी राइफल पर लगी हुई चाकू से चीनी सैनिकों पर हमला कर दिया और एक-एक करके उन सभी 12 चीनी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद उन्होंने चीनी सैनिकों के तत्कालीन समय के आधुनिक एसएलआर राइफल को छीनकर उसे अपने कंधे पर लादकर 10 दिन का सफर तय करते हुए वह अपने कैंप तक पहुंचे थे तत्कालीन समय में भारतीय सेना के पास अत्याधुनिक एसएलआर राइफल नहीं हुआ करती थी. उस दौरान खून से लथपथ सौदागर सिंह को एकाएक देखकर उनकी टुकड़ी के अन्य कमांडर आश्चर्यचकित रह गए थे.
भारत-पाकिस्तान युद्ध में हुए थे शहीद
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें


