Last Updated:
यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा के दौरान 21 फरवरी को 61505 परीक्षार्थियों ने फिर से परीक्षा छोड़ दिया है. जबकि परीक्षा के चौथे दिन प्रदेश में कोई नकलची और फर्जी परीक्षार्थी नहीं पकड़ा गया. परीक्षा के दौरान अभी तक कुल सात नकलची और 11 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए हैं.
यूपी बोर्ड एग्जाम के चौथे दिन कोई भी स्टूडेंट नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया. (एआई)
प्रयागराज. यूपी बोर्ड एग्जाम 2026 में प्रशासन की सख्ती का बड़ा असर साफ दिख रहा है. शनिवार 21 फरवरी को परीक्षा के चौथे दिन 61 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने एग्जाम छोड़ दिया. यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने एक प्रेस रिलीज जारी कर यह अहम जानकारी दी है. उन्होंने एग्जाम का पूरा डेटा शेयर किया है. पहली और दूसरी शिफ्ट को मिलाकर कुल 61 हजार 505 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे.
मॉनिटरिंग के कारण नकल माफियाओं में भारी खौफ है. इसी का नतीजा है कि शनिवार को कोई भी मुन्ना भाई नहीं पकड़ा गया. इसके अलावा नकल करते हुए भी कोई स्टूडेंट नहीं पकड़ा गया है. प्रशासन की पैनी नजर से एग्जाम पूरी तरह ट्रांसपेरेंट हो रहा है. अब तक इस एग्जाम में कुल 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है.
पहली शिफ्ट में 47 हजार ने छोड़ा एग्जाम
शनिवार को पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11:45 बजे तक चली. इसमें हाईस्कूल के होम साइंस का पेपर था. साथ ही इंटरमीडिएट के वोकेशनल सब्जेक्ट्स का एग्जाम हुआ. इस शिफ्ट में 8 लाख 7 हजार 109 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे. इनमें से 7 लाख 59 हजार 575 स्टूडेंट्स ही एग्जाम देने पहुंचे. बाकी 47 हजार 334 स्टूडेंट्स ने परीक्षा से पूरी तरह दूरी बना ली.
दूसरी शिफ्ट का क्या रहा हाल
दूसरी शिफ्ट में भी कई स्टूडेंट्स गैरहाजिर रहे. इस शिफ्ट में कुल 2 लाख 47 हजार 328 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे. इनमें से 2 लाख 33 हजार 257 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया. वहीं 14 हजार 071 स्टूडेंट्स एग्जाम देने नहीं आए. सरकार की सख्ती के कारण डमी कैंडिडेट्स सेंटर्स से गायब हैं.
अब तक पकड़े गए पांच मुन्ना भाई
शनिवार का दिन प्रशासन और पुलिस के लिए काफी राहत भरा रहा. चौथे दिन कोई भी स्टूडेंट नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया. एग्जाम में किसी भी सेंटर से मुन्ना भाई भी नहीं मिला. हालांकि, अब तक पूरे एग्जाम में सात नकलची पकड़े जा चुके हैं. बोर्ड एग्जाम में अब तक पांच मुन्ना भाई भी अरेस्ट हुए हैं. बोर्ड सचिव के मुताबिक अब तक 11 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें


