Refrigerator summer settings। गर्मियों में करें फ्रिज की 3 सरल सेटिंग

Date:


Fridge Summer Sttings: गर्मियां जैसे-जैसे पास आती हैं, घर के कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर दबाव बढ़ जाता है. इनमें सबसे ज्यादा असर फ्रिज पर पड़ता है, क्योंकि यही मशीन दिन-रात लगातार काम करती है और खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित रखती है, लेकिन सच ये है कि बहुत से लोग मौसम बदलने पर भी फ्रिज की सेटिंग्स नहीं बदलते. नतीजा ये होता है कि फ्रिज पहले जैसा ठंडा नहीं करता, अंदर सामान जल्दी खराब होने लगता है और मशीन पर जरूरत से ज्यादा लोड आ जाता है. कई बार लोग सोचते हैं कि फ्रिज पुराना हो गया है या गैस कम हो गई है, जबकि असली वजह सिर्फ गलत सेटिंग्स होती हैं. गर्मी के मौसम में बाहर का तापमान काफी ज्यादा होता है, ऐसे में फ्रिज को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, अगर उसे उसी मोड पर चलाते रहें जो ठंड के दिनों में ठीक था, तो कूलिंग आधी रह जाती है. यही वजह है कि एक्सपर्ट हर साल मौसम बदलते ही फ्रिज की तीन बेसिक सेटिंग्स बदलने की सलाह देते हैं. अच्छी बात ये है कि ये बदलाव बहुत आसान हैं और कोई टेक्निकल जानकारी भी नहीं चाहिए. बस थोड़ी समझदारी से आप फ्रिज की कूलिंग, उम्र और बिजली खर्च-तीनों को बेहतर बना सकते हैं.

1. टेम्परेचर सेटिंग को गर्मियों के हिसाब से करें
-सर्दियों में बाहर का तापमान कम होता है, इसलिए फ्रिज को ज्यादा ठंडा करने की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन गर्मियों में यही सेटिंग रहने से अंदर पर्याप्त ठंडक नहीं बन पाती. इसलिए सबसे पहला कदम है-टेम्परेचर को ज्यादा कूलिंग पर सेट करना.

-अगर आपके फ्रिज में डिजिटल कंट्रोल है, तो तापमान को लोअर यानी ज्यादा ठंडे स्तर पर सेट करें. आम तौर पर फ्रिज सेक्शन के लिए 2-4°C और फ्रीजर के लिए -18°C बेहतर माना जाता है.

-जिन फ्रिज में डायल मिलता है, उनमें नंबर या Cold-Coldest मार्किंग होती है. ऐसे में गर्मियों में डायल को Coldest या सबसे कम नंबर (जो ज्यादा ठंडक दिखाता है) पर रखें. इससे कंप्रेसर समझ जाता है कि उसे ज्यादा ठंडक बनानी है और अंदर का तापमान स्थिर रहता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

2. एयर फ्लो और वेंटिलेशन सही रखें
कई लोग सिर्फ टेम्परेचर बदलते हैं, लेकिन एयर फ्लो पर ध्यान नहीं देते. जबकि फ्रिज की सही कूलिंग के लिए अंदर और बाहर दोनों तरफ से हवा का सही घूमना बहुत जरूरी है.

फ्रिज के अंदर क्या करें
फ्रिज के अंदर पीछे या साइड में छोटे-छोटे वेंट होते हैं, जिनसे ठंडी हवा पूरे कंपार्टमेंट में फैलती है, अगर इनके सामने डिब्बे, सब्जियां या बोतलें रख दी जाएं तो हवा रुक जाती है. इससे कुछ जगह ज्यादा ठंडी और कुछ जगह कम ठंडी रहती है. इसलिए सामान इस तरह रखें कि वेंट खुले रहें.

फ्रिज के बाहर क्या करें
फ्रिज पीछे की तरफ से गर्मी बाहर निकालता है, अगर उसे दीवार से सटा देंगे तो गर्म हवा फंस जाएगी और कूलिंग कम हो जाएगी. इसलिए पीछे कम से कम 10 सेंटीमीटर जगह जरूर छोड़ें. फ्रिज के ऊपर भारी सामान या बॉक्स रखना भी गलत है. इससे हीट रिलीज होने में रुकावट आती है और कंप्रेसर ज्यादा देर चलता है. नतीजा-बिजली खर्च और खराबी का खतरा दोनों बढ़ते हैं.

3. एंटी-फ्रॉस्ट या डिफ्रॉस्ट जरूर करें
-डायरेक्ट कूल फ्रिज में समय के साथ फ्रीजर में बर्फ जमती रहती है. सर्दियों में ये तेजी से बढ़ जाती है और कई बार मोटी परत बन जाती है, अगर इस बर्फ को हटाया नहीं जाए तो ठंडी हवा का फ्लो रुक जाता है और कूलिंग कम हो जाती है.

-गर्मियां शुरू होते ही फ्रिज को डिफ्रॉस्ट करना बेहद जरूरी है. इसके लिए फ्रिज में दिया गया डिफ्रॉस्ट बटन दबाएं या प्लग निकालकर बर्फ पिघलने दें. जब बर्फ पूरी तरह हट जाए और अंदर सूख जाए, तब फिर से चालू करें. इससे फ्रिज अपनी पूरी क्षमता से काम करता है और ठंडक जल्दी बनती है.

सही सेटिंग्स से क्या फायदा मिलेगा
गर्मियों के हिसाब से फ्रिज सेट करने के तीन बड़े फायदे मिलते हैं. पहला-अंदर की कूलिंग समान रहती है और खाना ज्यादा समय तक सुरक्षित रहता है. दूसरा-कंप्रेसर पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ता, जिससे फ्रिज जल्दी खराब नहीं होता. तीसरा-मशीन कम समय में ठंडक बना लेती है, इसलिए बिजली खर्च भी कम होता है. छोटा सा बदलाव पूरे सीजन में बड़ा अंतर ला सकता है. इसलिए हर साल गर्मी शुरू होते ही ये तीन सेटिंग्स जरूर चेक करें.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related