summer flower plants | kitchen garden flowers | garden beauty plants

Date:


Last Updated:

Summer Flower Plant: गर्मी के मौसम में किचन गार्डन को सुंदर और जीवंत बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. ऐसे में कम मेहनत वाले और गर्मी में अच्छी तरह उगने वाले फ्लावर पौधे सबसे बेहतरीन विकल्प हैं. गार्डनिंग में एलोवेरा, मरिगोल्ड, जूलिया, पोर्टुलाका और सनफ्लावर जैसे पौधे आसानी से उगते हैं, कम पानी में भी खिलते हैं और बगीचे की खूबसूरती बढ़ाते हैं. ये पौधे न सिर्फ गार्डन को रंगीन बनाते हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद हैं. नियमित देखभाल और थोड़ी सी पानी की व्यवस्था से आपका किचन गार्डन हर दिन हरा-भरा और आकर्षक नजर आएगा.

भीलवाड़ा – गर्मी का मौसम शुरू होते ही किचन गार्डन में ऐसे फूलदार पौधे लगाने की जरूरत बढ़ जाती है. जो तेज धूप और अधिक तापमान को सहन कर सकें. सही पौधों का सेलेक्ट करने से न केवल बगीचा रंग-बिरंगा और एट्रेक्टिव बनता है, बल्कि पूरे वातावरण में ताजगी और पॉजिटिव ऊर्जा भी बनी रहती है. खासकर घरों में जहां लोग सब्जियों के साथ फूल भी उगाना चाहते हैं, वहां गर्मी सहन करने वाली प्रजातियां बेहद उपयोगी साबित होती हैं. ये पौधे कम पानी में भी अच्छे से बढ़ते हैं और ज्यादा देखभाल की मांग नहीं करते, जिससे व्यस्त लोगों के लिए भी बागवानी आसान हो जाती है.

गर्मी के लिए सबसे लोकप्रिय और टिकाऊ पौधों में बुगेनविलिया का नाम प्रमुख है. यह पौधा तेज धूप में भी लगातार खिलता रहता है और इसकी रंगीन पंखुड़ियां दीवारों, गेट या बाउंड्री को शानदार लुक देती हैं. इसके अलावा लैंटाना भी गर्म मौसम में खूब फलता-फूलता है. लैंटाना के छोटे-छोटे गुच्छेदार फूल लाल, पीले, नारंगी और गुलाबी रंगों में खिलते हैं, जो तितलियों और मधुमक्खियों को आकर्षित करते हैं. इन दोनों पौधों की खासियत यह है कि इन्हें ज्यादा खाद-पानी की जरूरत नहीं होती और ये लंबे समय तक लगातार फूल देते रहते हैं.

अगर आप जमीन पर रंगों की चादर बिछाना चाहते हैं तो ब्लैंकेट फ्लावर एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है. इसके लाल और पीले रंग के फूल डेज़ी जैसे दिखते हैं और तेज गर्मी में भी मुरझाते नहीं हैं. इसके साथ ही वर्बीना भी गर्मी में लगातार खिलने वाला पौधा है, जो गमलों, हैंगिंग बास्केट और बॉर्डर में बेहद आकर्षक लगता है. वर्बीना कम पानी में भी अच्छी तरह पनपता है और धूप वाली जगहों पर तेजी से फैलता है, जिससे आपका किचन गार्डन हर समय खिला-खिला नजर आता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गर्मी के मौसम में फूलदार पौधे लगाते समय मिट्टी का खास ध्यान रखना जरूरी है. मिट्टी में अच्छी जल निकासी होनी चाहिए ताकि पानी जमा न रहे और जड़ें सड़ने से बचें. सप्ताह में दो से तीन बार हल्की सिंचाई पर्याप्त रहती है, जबकि सुबह या शाम के समय पानी देना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. साथ ही महीने में एक बार जैविक खाद देने से पौधों की वृद्धि तेज होती है और फूलों की संख्या बढ़ती है। नियमित छंटाई करने से पौधे घने और स्वस्थ बने रहते हैं.

अगर आप अपने किचन गार्डन को गर्मी में भी आकर्षक बनाए रखना चाहते हैं तो बुगेनविलिया, लैंटाना, ब्लैंकेट फ्लावर और वर्बीना जैसे पौधे बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं. ये पौधे न केवल गर्मी को सहन करते हैं बल्कि लंबे समय तक रंगीन फूल देकर बगीचे की शोभा बढ़ाते हैं. थोड़ी सी देखभाल और सही स्थान का चयन करके आप अपने छोटे से गार्डन को भी एक सुंदर और जीवंत रूप दे सकते हैं, जिससे घर का माहौल और भी खुशनुमा बन जाएगा.

homelifestyle

गर्मी के सीजन में किचन गार्डन को सजाने के लिए लगाए ये टॉप फ्लावर वाले पौधे



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

इफ्तार में पकौड़ों का धमाका! प्याज से पनीर तक कुरकुरे जायकों की बहार, रमजान की शाम बनेगी सुपर स्वाददार – Rajasthan News

होमफोटोलाइफ़फूडरमजान स्पेशल: इफ्तार के दस्तरख्वान की रौनक बढ़ाएंगे...