1984 से बरकरार है यह जायका, शुद्धता ऐसी कि रोज बिकते हैं 800 पीस, दूर-दूर से आते हैं लोग – News18 हिंदी

Date:


X

1984 से बरकरार है यह जायका, शुद्धता ऐसी कि रोज बिकते हैं 800 पीस

 

arw img

Chapra Famous Street Food: स्वाद के शौकीनों के लिए छपरा का दाउदपुर बाजार इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है. वैसे तो बाजारों में फास्ट फूड की कमी नहीं है, लेकिन दाउदपुर बाजार स्थित रामबाबू साह की दुकान का आलू चप लोगों के लिए एक इमोशन बन चुका है. साल 1984 से निरंतर अपने स्वाद का जलवा बिखेर रहे रामबाबू के आलू चप का क्रेज ऐसा है कि यहां खाने के लिए लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है. रामबाबू साह बताते हैं कि वे स्वाद के साथ-साथ शुद्धता से कभी समझौता नहीं करते. उनके आलू चप की खासियतें कुछ इस प्रकार हैं. वे बाजार के मिलावटी मसालों के बजाय खुद से तैयार किए हुए जवायन, मंगरैल और लहसुन का विशेष मसाला इस्तेमाल करते हैं. वे बाजार से बेसन खरीदने के बजाय शुद्ध चने की दाल से खुद बेसन तैयार करवाते हैं. महंगाई के इस दौर में भी मात्र 5 रुपये में एक पीस आलू चप उपलब्ध है. रामबाबू की दुकान पर केवल ठंड ही नहीं, बल्कि चिलचिलाती गर्मी में भी उतनी ही भीड़ उमड़ती है. आलम यह है कि रोजाना 800 से अधिक आलू चप हाथों-हाथ बिक जाते हैं. दुकान की व्यवस्था संभालने के लिए चार लोग मुस्तैद रहते हैं. जिले के कोने-कोने से लोग यहां सिर्फ इसलिए आते हैं क्योंकि रामबाबू का दावा है कि एक बार जो खा ले, वो बार-बार आए.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related