Last Updated:
Aaj ka Makar Rashifal 24 February 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन जिम्मेदारी और सोच-समझकर निर्णय लेने का है. ग्रहों की स्थिति पूरी तरह अनुकूल नहीं होने से सतर्कता जरूरी रहेगी. चंद्रमा की विपरीत स्थिति मन में भ्रम और अस्थिरता ला सकती है, जबकि शनि की स्थिर ऊर्जा सही फैसलों की राह दिखाएगी. करौली के ज्योतिषी पं. दीपक शर्मा के अनुसार भावनाओं में बहकर निर्णय लेना नुकसानदायक हो सकता है. करियर में दबाव रहेगा, व्यापार में पुराने क्लाइंट से लाभ संभव है. पारिवारिक जीवन में संवाद जरूरी रहेगा. स्वास्थ्य और निवेश में संयम बरतें.
Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन जिम्मेदारी और परिणाम से जुड़ा हुआ रहेगा. आज लिए गए फैसलों का प्रभाव आने वाले समय तक दिखाई देगा, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाना बेहद जरूरी है. ग्रहों की स्थिति पूरी तरह अनुकूल नहीं है, ऐसे में सतर्कता और धैर्य बनाए रखना लाभदायक रहेगा. चंद्रमा की विपरीत स्थिति मन में अस्थिरता, भ्रम और भावनात्मक उतार-चढ़ाव पैदा कर सकती है, जिससे निर्णय लेने में दुविधा हो सकती है. वहीं शनि की स्थिर ऊर्जा आपको गलत फैसलों से बचाने और सही दिशा में आगे बढ़ने का संकेत दे रही है.
कैरियर और कारोबार के क्षेत्र में दबाव की स्थित रह सकती है
कैरियर और कारोबार के क्षेत्र में आज कुछ दबाव महसूस हो सकता है. कोई पुराना या पेंडिंग प्रोजेक्ट अचानक सामने आ सकता है, जिससे जवाबदेही बढ़ेगी. ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी आपकी कार्यशैली को परख सकते हैं. ऐसे में दिखावे से बचें और अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज प्रदर्शन ही सबसे बड़ा आधार होगा.
व्यापार में पुराने क्लाइंट से लाभ के संकेत
व्यापार से जुड़े जातकों को किसी पुराने क्लाइंट से लाभ मिलने के संकेत हैं, लेकिन किसी भी नए या बड़े समझौते से पहले दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें. निवेश के मामले में आज का दिन सामान्य है. बड़े या जोखिम भरे निवेश से बचना बेहतर रहेगा. यदि किसी को उधार देने या लोन लेने का विचार कर रहे हैं तो पहले पूरी स्थिति का आकलन कर लें. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है.
लवर्स अपने पार्टनर के साथ करें ये काम
मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय
स्वास्थ्य के लिहाज से हल्की थकान या मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. अधिक काम से बचें और आराम के लिए समय जरूर निकालें. मकर राशि के जातक आज उपाय के रूप में आज किसी जरूरतमंद की सहायता करें और कम से कम 11 बार शनि मंत्र का जाप करें. धीरे चलें, लेकिन सही दिशा में आगे बढ़ें. यही आज की सफलता का मंत्र है.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


