Aaj ka Tula Rashifal: काम का दबाव, विरोधियों की चाल और सेहत पर खतरा, जानें पूरा दिन कैसा रहेगा

Date:


Last Updated:

Aaj ka Tula Rashifal 20 February 2026: तुला राशि वालों चंद्रमा आज पूरे दिन आपके छठे भाव यानी मीन राशि में गोचर करेंगे . ज्योतिष में छठा भाव रोग ऋण शत्रु और ननिहाल पक्ष का माना जाता है लेकिन यह सेवा और कठिन परिश्रम का भी स्थान है .आज अगर आपसे कोई पैसे मांगे तो उसे विनम्रता से मना कर दें अन्यथा वह धन अटक सकता है. आज मां लक्ष्मी या दुर्गा माता के मंदिर में जाकर गुलाब का इत्र या सफेद मिठाई अर्पित करें.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा. पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है और शुक्रवार का दिन देवी मां की आराधना तथा सौंदर्य के लिए विशेष माना जाता है. शुक्र ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए आज का दिन प्रेम, आकर्षण और वैभव से जुड़ा रहेगा. चंद्रमा पूरे दिन आपके छठे भाव में गोचर करेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा.

स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी रखें, विशेषकर पेट और तनाव से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. ऋण, विवाद या शत्रुओं से जुड़े मामलों में धैर्य और समझदारी से काम लें. व्यापारियों को लेन-देन में सतर्कता बरतनी चाहिए. दिन की शुरुआत देवी मां की पूजा और शुक्र मंत्र के जाप से करने पर मानसिक शांति मिलेगी और दिन बेहतर बीतेगा.

आज घबराने की जगह दिमाग से लें काम

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सतर्कता और अनुशासन का है. राशि स्वामी का दिन शुक्रवार होने के कारण आप मौज मस्ती या आराम के मूड में हो सकते हैं. लेकिन छठा भाव आज आपको यह भी याद दिलाएगा कि कर्म ही पूजा है. आज ऑफिस में या कार्य क्षेत्र में कुछ विरोधी सिर उठा सकते हैं या फिर कोई पुराना काम सर पर आ सकता है ऐसे में घबराने की जगह दिमाग से काम ले ऐसा करने से जीत आपकी ही होगी.

आज किसी से बेवजह बहस ना करें

स्वस्थ और दिनचर्या की बात करें तो आज केंद्र में रहेंगे. अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं तो आज वह उबार सकती है विशेष कर पैरों में दर्द या ठंड से जुड़ी समस्या आपको हो सकती है. छठा भाव ऋण का भी होता है, ऐसे में आज का दिन कर्ज लेने या देने के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. आज अगर आपसे कोई पैसे मांगे तो उसे विनम्रता से मना कर दें अन्यथा वह धन अटक सकता है. सावधानी की बात करें तो आज किसी से बेवजह बहस ना करें विशेष कर कार्यस्थल पर आज अपनी योजनाओं को किसी को नहीं बताएं.

तुला राशि के जातक आज करें ये उपाय

आज शुक्रवार है और चंद्रमा मीन राशि में है तो तुला राशि के जातक आज मां लक्ष्मी या दुर्गा माता के मंदिर में जाकर गुलाब का इत्र या सफेद मिठाई अर्पित करें. छठा भाव रोग और कष्ट में है इसलिए आज अस्पताल में जाकर किसी बीमार व्यक्ति को फल या दवा दान करें यह छोटा सा उपाय आपकी सेहत और नौकरी में आ रही रुकावटों को दूर करेगा.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related