Aaj Ka Tula Rashifal | 23 February 2026 Aaj Ka Tula Rashifal

Date:


Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashifal 23 February 2026: तुला राशि के जातकों के लिए फाल्गुन शुक्ल षष्ठी का दिन विशेष प्रभाव लेकर आया है. आज का समय नई डील फाइनल करने, महत्वपूर्ण निर्णय लेने और व्यापारिक समझौतों के लिए शुभ माना जा रहा है. कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. हालांकि रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि अनावश्यक विवाद या जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखें और सोच-समझकर निर्णय लें.

अजमेर. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. यह दिन विशेष रूप से भगवान शिव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. सोमवार होने के कारण शिव आराधना का महत्व और अधिक बढ़ जाता है. तुला राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों और साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा. चंद्रमा दिनभर आपके सप्तम भाव यानी मेष राशि में गोचर करेंगे.

ज्योतिष शास्त्र में सप्तम भाव विवाह, दांपत्य जीवन, व्यापारिक साझेदारी और सार्वजनिक संबंधों का प्रतिनिधित्व करता है. इसलिए आज आपका मुख्य ध्यान संबंधों को मजबूत बनाने और सहयोग बढ़ाने पर रहेगा.

तुला राशि वालों को मिल सकता है लाभ 
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार व्यापार और करियर की दृष्टि से सप्ताह की शुरुआत उत्साहजनक है. यदि पिछले दो दिनों से कोई महत्वपूर्ण डील, मीटिंग या समझौता लंबित था तो आज उसे अंतिम रूप देने के लिए अनुकूल समय है. संयुक्त व्यापार करने वालों को विशेष लाभ मिल सकता है. पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और आपसी विश्वास मजबूत होगा. नौकरीपेशा जातकों के लिए भी सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलने के संकेत हैं.

तुला राशि वाले विरोधियों से रहें सतर्क 
पारिवारिक और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आने या किसी नए रिश्ते की शुरुआत के योग बन रहे हैं. हालांकि रात 10:11 बजे के बाद चंद्रमा के अष्टम भाव में प्रवेश करने से मन में हल्की बेचैनी या अनावश्यक चिंता उत्पन्न हो सकती है. ऐसे में धैर्य और संयम बनाए रखें.आज दिन में विरोधियों से सतर्क रहें, परंतु घबराने की आवश्यकता नहीं है। रात के समय लंबी यात्रा या बड़ा आर्थिक निर्णय टालना बेहतर रहेगा.

तुला राशि वाले करें ये उपाय 
प्रातःकाल शिवलिंग पर जल, कच्चा दूध, चावल और सफेद तिल अर्पित कर अभिषेक करें. ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे मानसिक शांति, दांपत्य जीवन में मधुरता और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. श्रद्धा और संयम के साथ किया गया यह उपाय दिनभर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नाग समुदाय व सम्राट अशोक से जुड़ा इतिहास

Last Updated:February 22, 2026, 21:47 ISTनेपाल सीमा से...

‘राहुल गांधी सचमुच पागल हैं’, हाफ टी-शर्ट पहनने पर हिमंता का वार

होमवीडियोदेश'राहुल गांधी सचमुच पागल हैं', हाफ टी-शर्ट पहनने...

Aloe vera sabzi recipe | healthy veg recipe | easy Indian vegetarian recipe

होमफोटोलाइफ़फूडहेल्दी भी, टेस्टी भी! आसान तरीके से तैयार...