Last Updated:
एआई तकनीक ने 60 साल के सलमान खान का अंदाज पूरी तरह बदल दिया है. एक वायरल वीडियो में उन्हें ब्राजीलियन, साउथ कोरियन, इटैलियन, ऑस्ट्रेलियन, अमेरिकन, जापानी, नाइजीरियन और रूसी लुक में दिखाया गया है. उनका रूसी और कोरियन अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि ‘दबंग’ स्टार हर रूप में हैंडसम लगते हैं. 60 की उम्र में भी उनका चार्म और पर्सनैलिटी लोगों को दीवाना बना रही है.
सलमान खान के लुक्स लोग पसंद कर रहे हैं. फोटो साभार-वीडियो ग्रैब
नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा में सलमान खान की लोकप्रियता का कोई सानी नहीं है. तीन दशक से ज्यादा के करियर में उन्होंने ऐसा फैन बेस बनाया है, जो हर उम्र को अपनी तरफ खींच लेता है. देश ही नहीं दुनियाभर में उनकी दीवानगी है. अब बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की ग्लोबल अपील को AI ने और आगे बढ़ा दिया है. 60 की उम्र में एआई ने सलमान के 8 अवतार दिखाए हैं, जिनको लोग पसंद कर रहे हैं.
दरअसल, एक वायरल AI-जनरेटेड वीडियो में सलमान को अलग-अलग देशों और एथनिसिटी में इमेजिन किया गया है. जिसमें ब्राजीलियन, साउथ कोरियन, इटालियन, ऑस्ट्रेलियन, अमेरिकन, जापानी, नाइजीरियन और रशियन लुक्स शामिल हैं.
किसने किया शेयर
यह वीडियो विजुअल आर्टिस्ट सौरव भोमिक (@mr.hellrender) ने बनाया है, जो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया. रशियन और कोरियन वर्जन को देख फैंस इसे देखकर हैरान और इमोशनल हो गए हैं.
फिजीक और लुक्स से फैंस को करते हैं इम्प्रेस
सलमान खान की 30 साल से ज्यादा की करियर में ऐसी पैन-जेनरेशनल पॉपुलैरिटी कम ही स्टार्स के पास है. उनकी फैनबेस उम्र, रीजन और यहां तक कि देशों की सीमाओं से परे है. 2004 में पीपल मैगजीन ने उन्हें दुनिया के 7वें सबसे हैंडसम आदमी में रैंक किया था. 60 साल की उम्र में भी सलमान अपनी फिजीक और लुक्स से फैंस को इम्प्रेस करते रहते हैं.
View this post on Instagram


