Last Updated:
Seasonal Business Success Story: बुरहानपुर के रोशन राजू काले ने बीकॉम के बाद नौकरी न मिलने पर यूट्यूब से बिजनेस आइडिया लेकर हर तीन महीने में अलग-अलग कारोबार शुरू किया और आज सालाना 4 से 5 लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं. गर्मी में गन्ने का जूस, ठंड में ड्राई फ्रूट, शादी के सीजन में डेकोरेशन और दीपावली पर पटाखों की दुकान लगाकर उन्होंने सीजनल बिजनेस मॉडल तैयार किया है. कम निवेश और सही टाइमिंग के दम पर रोशन ने साबित कर दिया कि छोटे शहरों में भी आत्मनिर्भर बनकर अच्छी आमदनी की जा सकती है. उनकी सफलता की कहानी युवाओं को नौकरी के पीछे भागने के बजाय स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है.
Business from Youtube: बुरहानपुर के महाजनापेठ में रहने वाले रोशन राजू काले की कहानी थोड़ी अलग है. बीकॉम फाइनल करने के बाद जब नौकरी नहीं मिली, तो घर की हालत देखकर चिंता बढ़ने लगी. पिता मजदूरी करते थे, ऐसे में रोशन पर भी जिम्मेदारी थी. काफी कोशिशों के बाद जब कुछ हाथ नहीं लगा, तो उन्होंने यूट्यूब पर बिजनेस आइडिया देखना शुरू किया. वहीं से उन्हें समझ आया कि मौसम और सीजन के हिसाब से काम बदला जाए तो कमाई बेहतर हो सकती है.
हर 3 महीने में नया धंधा, लेकिन मुनाफा पक्का
रोशन कोई एक काम पकड़कर नहीं बैठे. गर्मी आई तो गन्ने के जूस की दुकान लगा ली. ठंड आई तो ड्राई फ्रूट और खिलौने बेचने लगे. शादी का सीजन आया तो डेकोरेशन का काम शुरू कर दिया. दीपावली पर पटाखों की दुकान सजा लेते हैं. यानी हर तीन महीने में बिजनेस बदल जाता है, लेकिन कमाई लगातार चलती रहती है. रोशन बताते हैं कि सालाना 4 से 5 लाख रुपये तक की कमाई हो जाती है.
कम लागत, ज्यादा फायदा
रोशन कहते हैं कि शुरुआत आसान नहीं थी. पहले कई बार घाटा भी हुआ, लेकिन हिम्मत नहीं हारी. धीरे-धीरे अनुभव बढ़ा और ग्राहक भी जुड़ते गए. उनका कहना है कि कम लागत में काम शुरू करता हूं और सीजन के हिसाब से माल रखता हूं. इसलिए ज्यादा जोखिम नहीं रहता और फायदा अच्छा मिल जाता है. अब स्थानीय लोग भी उन्हें पहचानने लगे हैं और उनका काम पसंद करते हैं.
युवाओं के लिए मिसाल
रोशन की कहानी बताती है कि अगर दिमाग लगाकर काम किया जाए तो नौकरी के बिना भी अच्छी कमाई हो सकती है. उन्होंने हालात को बहाना नहीं बनाया, बल्कि मौके ढूंढे. आज कई युवा उनसे प्रेरित होकर छोटे-मोटे कारोबार शुरू कर रहे हैं. रोशन कहते हैं कि “छोटा काम शुरू करो, लेकिन ईमानदारी से करो. धीरे-धीरे काम खुद बढ़ता जाता है.”
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें


