BREAKING: हिमाचल के नालागढ़ में बेखौफ खनन माफिया का दुस्साहस, बुजुर्ग हलवाई की हत्या, डंपिग साइट पर मिला शव

Date:


Last Updated:

नालागढ़ के बगलैहड़ नदी के पास खनन माफिया ने हलवाई प्रीतम की हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया, जांच जारी है. आरोपी और वाहन अभी सामने नहीं आए हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

नालागढ़ में बगलैहड़ नदी किनारे हलवाई प्रीतम की संदिग्ध हत्या, अवैध माइनिंग के दौरान ट्रक से कुचलने का परिजनों का आरोप.

नालागढ़.  हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में खनन माफिया बैखोफ हो गया है. आरोप है कि नालागढ़ के जोघों पुलिस चौकी के अंतर्गत बगलैहड़ नदी के पास खनन माफिया ने डंपिंग साइट पर बुजुर्ग हलवाई प्रीतम की हत्या कर दी. हलवाई प्रीतम (65) का शव संदिग्ध हालात में मिला है और परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. फिलहाल, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, खनन माफिया ने ट्रक या टिप्पर से कुचलकर बुजुर्ग हलवाई की हत्या की है. शव मिलने के बाद परिजनों ने मौके पर प्रदर्शन किया और जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी और संबंधित वाहनों को जब्त नहीं किया जाता, तब शव को पोस्टमार्टम के लिए ना भेजने की बात कही है. हालांकि, हत्या का केस दर्ज करने बाद शव को नालागढ़ सिविल अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा. अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही किसी आरोपी का नाम उजागर हुआ है.

जानकानरी के अनुसार, प्रीतम शेरावाला गांव के रहने वाले थे और पंजेरा में हलवाई का काम करते थे. वे अक्सर नदी के आसपास घूमते दिखाई देते थे. पिछले एक दिन से उनका पता नहीं चल रहा था और फिर डंपिंग साइट पर उनका शव मिला. परिजनों ने मीडिया को बताया कि अवैध माइनिंग के चलते नदी में ट्रक-टिप्पर चलते रहते हैं, और संभवतः इसी दौरान प्रीतम को कुचल दिया गया. मृतक के चेहरे तथा शरीर का कुछ हिस्सा कुचला हुआ मिला है.

मृतक के रिश्तेदार कैप्टन अवतार सिंह ने बताया कि कि ” उनके रिश्तेदार प्रीतम हलवाई का काम करते थे और यहां अक्सर दिखाई देते थे. लेकिन पिछले एक दिन से उनका कुछ पता नहीं था. बगलैहड़ नदी के पास डंपिंग साइट पर उनका शव संदिग्ध हालत में मिला. अवैध माइनिंग के कारण ट्रक-टिप्पर से कुचलकर हत्या हुई है. हमने पुलिस से मांग की कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और संबंधित वाहनों को कब्जे में नहीं लिया जाता, तब तक शव नहीं उठाएंगे। पुलिस ने समझाने-बुझाने और आश्वासन देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा. कैप्टन ने बताया कि हमने कुछ लोगों के नाम भी लिए हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है.

किसी को बख्शा नहीं जाएगाः एसपी

वहीं, बद्दी एसपी विनोद धीवान ने फोन पर बताया कि  जैसे ही सूचना मिली, पुलिस टीम मौके पर पहुंची. नालागढ़ थाना प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ सिविल अस्पताल भेज दिया. परिजनों के आरोपों को देखते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल जांच चल रही है, किसी का नाम सामने नहीं आया है. आगामी जांच के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी. जो भी आरोपी या वाहन इस मामले में जुड़े पाए जाएंगे, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और किसी को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस पूरी निष्पक्षता से काम कर रही है.

About the Author

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related