Clean copper utensils naturally। तांबे और पीतल के बर्तन चमकाने का घरेलू नुस्खा

Date:


Homemade Utensils Cleaner: घर की रसोई या पूजा के बर्तनों में तांबा और पीतल आज भी खास जगह रखते हैं. इनकी चमक देखते ही घर में एक अलग सा रॉयल फील आता है, लेकिन सच यह है कि इन्हें साफ रखना थोड़ा मुश्किल काम लगता है. कुछ दिन इस्तेमाल के बाद ही इन पर काली परत जमने लगती है और फिर उन्हें चमकाने के लिए जोर-जोर से रगड़ना पड़ता है. कई बार स्क्रबर से रगड़ने पर बर्तनों पर हल्के निशान भी पड़ जाते हैं, जिससे उनकी खूबसूरती कम हो जाती है. ऐसे में अगर कोई ऐसा तरीका मिल जाए जिसमें न ज्यादा मेहनत लगे और न बर्तन को नुकसान पहुंचे, तो बात ही बन जाए. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बेहद आसान घरेलू नुस्खा तेजी से शेयर हो रहा है.

इसमें गेहूं का आटा, हल्दी, नमक और नींबू मिलाकर एक खास पेस्ट बनाया जाता है, जो तांबे और पीतल की काली परत को बिना रगड़े ढीला कर देता है. यह तरीका न सिर्फ सस्ता है बल्कि घर में मौजूद चीजों से ही तैयार हो जाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इससे बर्तन की असली चमक वापस आने लगती है और उन्हें नया जैसा लुक मिलता है.

क्यों काले पड़ जाते हैं तांबे और पीतल के बर्तन
तांबा और पीतल दोनों धातुएं हवा और नमी के संपर्क में आते ही ऑक्सीडाइज होने लगती हैं. यही वजह है कि कुछ समय बाद इन पर काली या हरी परत दिखने लगती है. खासकर अगर बर्तन धोकर ठीक से सुखाए न जाएं या लंबे समय तक खुले में रखे रहें, तो यह परत और जल्दी जमती है. रोजमर्रा में लोग इन्हें साफ करने के लिए केमिकल क्लीनर या सख्त स्क्रबर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे चमक थोड़ी देर के लिए आती है और सतह पर खरोंच का खतरा रहता है. इसलिए हल्के लेकिन असरदार घरेलू तरीके ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं.

पेस्ट बनाने की सामग्री
-2 चम्मच गेहूं का आटा
-आधा चम्मच हल्दी पाउडर
-आधा चम्मच नमक
-आधा नींबू

ये चारों चीजें लगभग हर घर में मिल जाती हैं, इसलिए अलग से कुछ खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती.

पेस्ट तैयार करने का आसान तरीका
1. एक छोटी कटोरी लें और उसमें गेहूं का आटा, हल्दी और नमक डाल दें. अब आधा नींबू निचोड़कर इन सबको अच्छे से मिलाएं, अगर मिश्रण बहुत सूखा लगे तो कुछ बूंद पानी या थोड़ा सा सिरका मिला सकते हैं. लक्ष्य यह है कि एक गाढ़ा और चिपकने वाला पेस्ट तैयार हो जाए.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

2. इस पेस्ट में हर चीज अपना अलग काम करती है. आटा बेस बनकर गंदगी को पकड़ता है, नमक हल्का घर्षण देता है, नींबू की खटास काली परत को ढीला करती है और हल्दी धातु की नैचुरल चमक को उभारने में मदद करती है.

बर्तन पर पेस्ट लगाने का सही तरीका
अब जिस तांबे या पीतल के बर्तन को साफ करना है, उस पर यह पेस्ट चारों तरफ समान रूप से लगा दें. जहां कालापन ज्यादा हो, वहां थोड़ी मोटी परत लगा सकते हैं. ध्यान रखें कि पूरी सतह ढकी हो, ताकि पेस्ट हर हिस्से पर काम कर सके. आटे की वजह से पेस्ट बर्तन से चिपका रहता है और नींबू-नमक को अपना असर दिखाने का समय मिल जाता है.

बिना रगड़े ऐसे साफ होगा बर्तन
पेस्ट लगाने के बाद बर्तन को 5 से 10 मिनट तक वैसे ही छोड़ दें. इस दौरान नींबू की खटास और नमक मिलकर ऊपरी काली परत को ढीला कर देते हैं. यही इस नुस्खे की खास बात है कि यहां जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ती. समय पूरा होने पर एक मुलायम सूती कपड़ा या हल्का गीला स्पंज लें और पेस्ट को धीरे-धीरे पोंछना शुरू करें. जैसे-जैसे पेस्ट हटेगा, नीचे से चमकदार धातु नजर आने लगेगी. पूरी सतह साफ होने के बाद बर्तन को सादे पानी से धो लें.

चमक लंबे समय तक कैसे बनाए रखें
सफाई के बाद बर्तन को तुरंत सूखे कपड़े से पोंछना बहुत जरूरी है, अगर पानी की बूंदें रह जाएं तो सूखने पर दाग बन जाते हैं और फिर कालापन जल्दी लौट आता है. पूरी तरह सूखने के बाद बर्तन पर नारियल तेल की बेहद हल्की परत कपड़े से लगा दें. इससे सतह पर एक पतली परत बनती है जो हवा और नमी से सीधे संपर्क को कम करती है. नतीजा यह कि बर्तन ज्यादा समय तक चमकदार बने रहते हैं और बार-बार साफ करने की जरूरत नहीं पड़ती.

View this post on Instagram





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related