Congress Protest in AI Summit | AI Summit Protest | Youth Congress AI Summit Protest- शर्ट उतारी, AI समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस बोली FIR दर्ज करेंगे

Date:


होमताजा खबरदेश

शर्ट उतारी, AI समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस बोली FIR दर्ज करेंगे

Last Updated:

Congress Protest in AI Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से हंगामा खड़ा हो गया. दिल्ली पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. कई लोगों ने यूथ कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाए हैं. वहीं BJP ने इस प्रदर्शन को देश के खिलाफ बताया है. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में शर्ट उतार कर प्रर्शन किया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ता क्यूआर कोड आधारित एंट्री सिस्टम का इस्तेमाल कर कार्यक्रम स्थल के अंदर पहुंचे थे. (फोटो X/IYC)

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडप में चल रहे AI समिट में हंगामे की खबर है. यह हंगामा यूथ कांग्रेस ने किया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद कांग्रेस कार्यकता AI समिट में घुस आए. उन्होंने अपने टीशर्ट उतार कर प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन पर आम लोग सहित भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी सवाल उठा रही है. घटना के समय मौजूद लोगों के अनुसार अचानक नारेबाजी शुरू होने से कुछ समय के लिए कार्यक्रम का माहौल तनावपूर्ण हो गया. सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए प्रदर्शनकारियों को कंट्रोल किया और स्थिति को सामान्य किया. कांग्रेस कार्यकर्ता ने शर्ट उतार कर प्रदर्शन किया है. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सभी को हिरासत में ले लिया गया है और FIR दर्ज की जाएगी.

दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. सूत्रों के अनुसार करीब दस लोग प्रदर्शन में शामिल थे. सभी को मौके से हिरासत में लिया गया और आगे की पूछताछ के लिए तिलक मार्ग थाने ले जाया गया.





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related