Cream vs Creme What is Actually Inside Your Favorite Biscuits | Doctor Lokendra Gupta Reveals Cream Biscuits Truth and Hidden Health Risks | क्रीम वाले बिस्किट की क्रीम किस चीज से बनाई जाती है

Date:


Last Updated:

Truth About Cream Biscuits: क्रीम वाले बिस्किट खाने में टेस्टी लगते हैं. अक्सर बच्चे बिस्किट के बीच लगाई जाने वाली क्रीम खाना पसंद करते हैं, लेकिन यह क्रीम सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है. लखनऊ मेदांता के डॉक्टर लोकेंद्र गुप्ता ने बताया कि बिस्किट में इस्तेमाल की जाने वाली क्रीम दूध से नहीं बनाई जाती है, बल्कि इसमें प्रोसेस्ड फैट, शुगर, आर्टिफिशियल फ्लेवर्स समेत कई हानिकारक चीजें होती हैं. इस क्रीम को खाना सेहत के लिए बिल्कुल सुरक्षित नहीं है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

क्रीम बिस्किट की क्रीम में कई नुकसानदायक चीजें मिलाई जाती हैं.

Are Cream Biscuits Safe for You: क्रीम वाले बिस्किट हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं. बच्चे इन बिस्किट के दीवाने हो जाते हैं, क्योंकि इनका स्वाद जबरदस्त होता है. बाजार में कई तरह के क्रीम वाले बिस्किट मिलते हैं. अधिकतर लोग सोचते हैं कि बिस्किट के बीच में लगाई जाने वाली क्रीम दूध से बनाई जाती होगी, लेकिन असलियत कुछ और ही है. बाजार में मिलने वाले क्रीम बिस्किट में जो फिलिंग होती है, वह प्रोसेस्ड वेजिटेबल फैट, शुगर और आर्टिफिशियल फ्लेवर्स का मिश्रण होता है. डॉक्टर्स की मानें तो इस तरह की क्रीम के बिस्किट खाने से सेहत को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं. इसमें ट्रांस फैट और शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे मोटापा, डायबिटीज और हार्ट डिजीज जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

यूपी के लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. लोकेंद्र गुप्ता ने News18 को बताया कि असली क्रीम दूध से प्राप्त प्राकृतिक मलाई होती है. इसमें मिल्क फैट, विटामिन A, विटामिन D और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं. बिस्किट कंपनियां असली क्रीम का इस्तेमाल नहीं करती हैं, क्योंकि यह जल्दी खराब हो जाती है, महंगी होती है और इसकी शेल्फ लाइफ कम होती है. इसके बजाय वे क्रेम (Crème) नाम से एक फिलिंग बनाती हैं, जो वनस्पति तेल जैसे पाम ऑयल, डालड, रिफाइंड ऑयल, चीनी, इमल्सीफायर, आर्टिफिशियल फ्लेवर और फूड एडिटिव्स से तैयार की जाती है. इसमें दूध जैसी कोई चीज नहीं होती है और इसका सेवन करना किसी भी उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद नहीं होता है. इसे खाने से कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं.

बिस्किट वाली क्रीम सेहत के लिए कितनी खतरनाक?

डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि क्रेम फिलिंग में सबसे बड़ी समस्या ट्रांस फैट की होती है. ट्रांस फैट खून में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को घटाता है. इससे हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. WHO के अनुसार ट्रांस फैट का कोई फायदा नहीं होता है और इसके नियमित सेवन से इंसुलिन रेसिस्टेंस, टाइप 2 डायबिटीज और सूजन जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. भारत में हुई कई स्टडीज में तमाम बिस्किटों में ट्रांस फैट पाया गया है. हालांकि कुछ ब्रांड इसे कम करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके अलावा क्रीम बिस्किट्स में रिफाइंड शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो शुगर लेवल बढ़ाती है और इंसुलिन रेसिस्टेंस पैदा करती है. बच्चों में यह मोटापा, दांतों की सड़न और ग्रोथ संबंधी दिक्कतें बढ़ाती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

बच्चों के लिए क्रीम बिस्किट ज्यादा नुकसानदायक?

एक्सपर्ट के मुताबिक बच्चों पर क्रीम बिस्किट का सबसे बुरा असर पड़ता है. इन बिस्किट का नियमित सेवन करने से बच्चों में पोषण की कमी हो सकती है. इससे आयरन, प्रोटीन और विटामिन्स की कमी हो सकती है. इससे फैटी लिवर, इंसुलिन रेसिस्टेंस और ग्रोथ की परेशानियां हो सकती हैं. बच्चों के टिफिन में इन बिस्किटों को शामिल करना हानिकारक हो सकता है, क्योंकि यह मीठा खाने की आदत डालता है और बच्चों को असली पौष्टिक भोजन से दूर कर सकता है. डॉक्टर इसे खतरनाक इसलिए बताते हैं, क्योंकि लंबे समय तक इन बिस्किटों का कई क्रॉनिक बीमारियों का कारण बन सकता है.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related