double cropping farming benefits | Agriculture News | कम लागत में ज्यादा मुनाफा वाली खेती | कृषि समाचार |

Date:


होमताजा खबरकृषि

2 महीने में धनिया तैयार, पीछे-पीछे टमाटर की बहार! जानें कैसे उठाएं फायदा?

Last Updated:

Agriculture News: मऊ के प्रगतिशील किसान अरविंद मौर्य ने अपनी सूझबूझ से खेती को मुनाफे की मशीन बना दिया है. उन्होंने एक ही खेत और एक ही लागत में ‘धनिया के साथ टमाटर’ की इंटरक्रॉपिंग करके डबल कमाई का मॉडल पेश किया है. धनिया की फसल तैयार होने के साथ ही उन्होंने टमाटर की रोपाई कर दी है, जिससे खेत खाली होने का इंतजार नहीं करना पड़ता. आखिर कैसे 2 महीने की यह छोटी सी फसल दूसरी बड़ी फसल के लिए रास्ता तैयार करती है.

मऊ: यदि आप किसान हैं और खेती से अपनी आमदनी बढ़ाना चाहते हैं, तो मऊ के जमीन बरामदपुर के रहने वाले प्रगतिशील किसान अरविंद मौर्य आपके लिए प्रेरणा बन सकते हैं. अरविंद एक साथ दो फसलें उगाकर न केवल लागत बचा रहे हैं, बल्कि मुनाफा भी दोगुना कमा रहे हैं. उन्होंने धनिया और टमाटर की जुगलबंदी का एक ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसमें एक ही खेत की मेहनत से दो बार कमाई हो रही है.

धनिया के बीच टमाटर की रोपाई
अरविंद मौर्य बताते हैं कि वे हमेशा ऐसी विधि अपनाते हैं जिससे एक लागत में डबल मुनाफा हो सके. उन्होंने अपने खेत में धनिया बोया था और अब उसी धनिया के पौधों के बीच-बीच में टमाटर के छोटे पौधों की रोपाई कर रहे हैं. इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जो खाद और पानी आप धनिया को दे रहे हैं, उसी का इस्तेमाल टमाटर के पौधे भी कर लेते हैं. आपको टमाटर के लिए अलग से खेत तैयार करने का खर्च नहीं करना पड़ता.

धनिया के साथ टमाटर की खेती
अरविंद ने बताया कि धनिया की फसल मात्र 2 महीने की खेती होती है. उन्होंने 2 महीने पहले धनिया बोया था, जो अब पूरी तरह तैयार है और बाजारों में बिकने के लिए इसकी हार्वेस्टिंग शुरू हो चुकी है. अरविंद ने बताया कि धनिया एक ऐसी फसल है जो कम लागत में ज्यादा मुनाफा देती है. सबसे बड़ी बात यह है कि जब तक धनिया कटकर पूरी तरह बाजार में बिकेगा, तब तक उसके बीच में लगे टमाटर के पौधे अपनी जड़ें जमा चुके होंगे और तेजी से बढ़ने लगेंगे.

खेत खाली होने से पहले तैयार दूसरी फसल
आमतौर पर किसान एक फसल कटने के बाद खेत को दोबारा तैयार करते हैं, लेकिन अरविंद की तकनीक अलग है. धनिया के खेत के बीच में टमाटर लगाने से उनका समय बच जाता है. जब तक किसान धनिया की बिक्री से पैसा कमाएगा, तब तक टमाटर का पौधा फल देने के लिए तैयार होने की स्थिति में आ जाएगा. अरविंद कहते हैं कि यदि आप टमाटर की अच्छी वैरायटी चुनते हैं, तो एक ही खेत से दो-दो सब्जियों का उत्पादन आसानी से लिया जा सकता है.

किसानों के लिए मुनाफे की सलाह
यदि आप भी एक ही फसल की लागत में डबल मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो अरविंद मौर्य की तरह धनिया के साथ टमाटर की खेती कर सकते हैं. यह तरीका उन किसानों के लिए सबसे बेहतर है जिनके पास कम जमीन है और वे कम समय में अपनी कमाई बढ़ाना चाहते हैं.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related