Flaxseed Hair Gel। रूखे बालों का घरेलू उपाय

Date:


Flax Seed Hair Gel: आजकल बालों का रूखा-उलझा रहना, टूटना और चमक खो देना बहुत आम हो गया है. धूल-मिट्टी, प्रदूषण, हीट स्टाइलिंग और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स बालों की हालत खराब कर देते हैं. ऐसे में लोग महंगे हेयर सीरम और जेल खरीदते हैं, लेकिन कई बार उनका असर कुछ दिनों का ही रहता है, अगर आप चाहें तो घर में मौजूद एक छोटा सा बीज आपके बालों को स्मूद, सिल्की और हेल्दी बना सकता है – ये है अलसी. अलसी को लोग अक्सर सेहत के लिए खाते हैं, मगर यही अलसी बालों की देखभाल में भी कमाल दिखाती है. इसमें मौजूद ओमेगा-3, विटामिन-E और प्रोटीन बालों को पोषण देते हैं और स्कैल्प को हेल्दी बनाते हैं. सबसे खास बात ये है कि इससे घर पर बना हेयर जेल पूरी तरह नेचुरल होता है, जिसमें कोई केमिकल नहीं होता.

नियमित इस्तेमाल से उलझे बाल सुलझने लगते हैं, ड्राईनेस कम होती है और बालों में नेचुरल चमक लौट आती है. आइए जानते हैं अलसी से बालों की देखभाल करने के आसान और असरदार तरीके.

क्यों फायदेमंद है अलसी का हेयर जेल
अलसी के बीज में मौजूद पोषक तत्व बालों के लिए बहुत मददगार होते हैं. ये बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और स्कैल्प को नमी देते हैं.
-बालों की ड्राईनेस कम होती है
-उलझे बाल आसानी से सुलझते हैं
-हेयर ग्रोथ को सपोर्ट मिलता है
-बालों में नेचुरल शाइन आती है
-फ्रिज़ और टूटना कम होता है

जो लोग बार-बार कंडीशनर या सीरम लगाते हैं, उनके लिए अलसी जेल एक बढ़िया नेचुरल विकल्प बन सकता है.

अलसी और दही का हेयर मास्क
अगर बाल बेजान और रूखे दिखते हैं तो अलसी और दही का मास्क बहुत असरदार है.
कैसे बनाएं
-1 चम्मच अलसी पाउडर लें
-उसमें 2 चम्मच दही मिलाएं
-अच्छी तरह पेस्ट बना लें

कैसे लगाएं
इस मास्क को स्कैल्प और बालों की लंबाई पर लगाएं. लगभग 30 मिनट छोड़ दें, फिर सादे पानी से धो लें. हफ्ते में 2 बार लगाना अच्छा रहता है. इससे बाल मुलायम होते हैं और धीरे-धीरे उनकी चमक लौटने लगती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

घर पर बनाएं अलसी का नेचुरल हेयर जेल
उलझे बालों को सुलझाने और सेट करने के लिए अलसी जेल बेहद काम का है.

बनाने का तरीका
2 चम्मच अलसी के बीज एक गिलास पानी में रात भर भिगो दें. सुबह इसे धीमी आंच पर उबालें. पानी गाढ़ा होकर जेल जैसा दिखने लगे तो गैस बंद कर दें. ठंडा होने पर कपड़े या छलनी से छान लें. अब आपका नेचुरल हेयर जेल तैयार है.

लगाने का तरीका
जेल को स्कैल्प और बालों की लंबाई पर हल्के हाथ से लगाएं. 20–30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें. हफ्ते में 2–3 बार इस्तेमाल करने से बालों का उलझना कम हो जाता है और स्मूदनेस बढ़ती है.

अलसी और नारियल तेल से करें पोषण मसाज
बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए अलसी और नारियल तेल का मिश्रण बहुत अच्छा माना जाता है.

कैसे बनाएं
-1 चम्मच अलसी के बीज लें
-3–4 चम्मच नारियल तेल में डाल दें
-2–3 दिन ढककर रखें

अब ये तेल पोषक तत्वों से भर जाता है.

कैसे इस्तेमाल करें
शैंपू से एक रात पहले इस तेल से स्कैल्प की हल्की मसाज करें. सुबह बाल धो लें.
नियमित मसाज से बालों की ग्रोथ बेहतर होती है और वे ज्यादा मुलायम महसूस होते हैं.

View this post on Instagram





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related