Gardening Tips: बढ़ती गर्मी में पौधों को कैसे रखें स्वस्थ, जानें इंडोर प्लांट केयर के आसान टिप्स – Rajasthan News

Date:


Last Updated:

Summer Gardening Tips: गर्मियों में बढ़ते तापमान के कारण इंडोर प्लांट्स की विशेष देखभाल जरूरी हो जाती है. समय पर सिंचाई, सही मात्रा में धूप और उचित जगह पर पौधों को रखना बेहद जरूरी है. मिट्टी में नमी बनाए रखना, संतुलित खाद देना और जरूरत से ज्यादा पानी व खाद से बचना चाहिए. पौधों को सीधी धूप और तेज गर्म हवा से बचाएं. टेराकोटा गमलों पर खास ध्यान दें और पौधों को पर्याप्त हवा दें. सही देखभाल से पौधों की हरियाली और सेहत लंबे समय तक बनी रहती है.

मौसम में बदलाव के साथ तापमान बढ़ने लगा है, ऐसे में घर के इंडोर प्लांट्स की विशेष देखभाल जरूरी हो जाती है. बढ़ती गर्मी के कारण पौधों की पत्तियां मुरझाने लगती हैं और वे सूखने लगते हैं. इससे बचाव के लिए समय पर सिंचाई, उचित धूप और सही जगह पर पौधों को रखना बेहद जरूरी है. मिट्टी में नमी बनाए रखना और जरूरत के अनुसार खाद का उपयोग करना भी लाभदायक रहता है. अत्यधिक गर्म हवा और सीधी धूप से पौधों को बचाकर उनकी सेहत और हरियाली को लंबे समय तक बनाए रखा जा सकता है.

गर्मियों में पौधे वाष्पोत्सर्जन की वजह से अधिक पानी छोड़ते हैं, इसलिए उन्हें ज्यादा पानी की जरूरत होती है. हालांकि जरूरत से ज्यादा पानी देना भी पौधों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में पौधों को तभी पानी देना चाहिए, जब मिट्टी की ऊपरी परत पूरी तरह सूख जाए. इससे जड़ों में सड़न की समस्या नहीं होती और पौधे स्वस्थ रहते हैं. टेराकोटा के गमले जल्दी सूख जाते हैं, इसलिए इनमें लगे पौधों पर विशेष ध्यान देना जरूरी है. नियमित जांच, संतुलित सिंचाई और सही देखभाल से पौधों की हरियाली और ताजगी बनी रहती है.

गर्मियों में पौधों को सीधी धूप से बचाकर रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि तेज धूप से पत्तियां झुलस सकती हैं. इंडोर प्लांट्स को ऐसी रोशनी वाली जगह पर रखें, जहां उन्हें पर्याप्त प्राकृतिक प्रकाश मिले, लेकिन सीधी धूप न पड़े. पौधों में नमी बनाए रखना भी जरूरी है, क्योंकि एयरकंडीशनर की वजह से घर के अंदर वातावरण शुष्क हो जाता है. इसके लिए पौधों को एक साथ समूह में रखें और सुबह के समय पत्तियों पर हल्का पानी छिड़कें. इससे आद्रता बनी रहती है और पौधे लंबे समय तक हरे-भरे रहते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गर्मियों में पौधों को पर्याप्त खाद की जरूरत होती है, क्योंकि इस समय वे सक्रिय रूप से वृद्धि करते हैं. सही पोषण मिलने से पौधे हरे-भरे और स्वस्थ बने रहते हैं. सप्ताह में दो से चार बार संतुलित खाद देना फायदेमंद होता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा खाद देने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पौधों को नुकसान हो सकता है. मिट्टी में अनावश्यक खनिज के जमाव को रोकने के लिए हर महीने एक बार साफ पानी से मिट्टी को अच्छी तरह धो लेना चाहिए. इससे मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहती है और पौधों की जड़ों को बेहतर पोषण मिल पाता है.

गर्मियों में कई बार पौधों के गमले बदलना जरूरी हो जाता है, क्योंकि जल निकासी वाले छेद से जड़ें बाहर निकलने लगती हैं. हालांकि तेज गर्मी के समय गमला बदलने से बचना चाहिए. इसके लिए सुबह या देर शाम का समय सबसे उपयुक्त होता है. इसके साथ ही पौधों को पर्याप्त हवा मिलना भी जरूरी है, क्योंकि कम हवा के कारण कीट और फफूंद लगने का खतरा बढ़ जाता है. सही समय पर गमला बदलने और पर्याप्त वेंटिलेशन से पौधे स्वस्थ रहते हैं और उनकी वृद्धि बेहतर होती है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ghaziabad news| zoom meeting| गाजियाबाद न्यूज़| गाजियाबाद लोकल न्यूज

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में प्रशासनिक...

राज्यसभा चुनाव: एमवीए में सिर फुटव्वल, रेस से शरद पवार आउट, अब कांग्रेस ने भी ठोका दावा

राज्यसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (एमवीए)...