Healthy Liver Tips| बिजी ऑफिस लाइफ में ऐसे रखें लिवर को हेल्दी

Date:


Last Updated:

Healthy Liver Tips: डेस्क जॉब करने वालों में लिवर इश्यू होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है. लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहना, अन्हेल्दी फूड्स का सेवन और गलत ईटिंग हेबिट्स के कारण लिवर डैमेज होने लगता है. ऐसे बिजी ऑफिस लाइफ में लिवर को हेल्दी रखने के लिए इन टिप्स को फॉलो करना जरूरी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Healthy Liver Tips: आज के टाइम में लिवर से संबंधित समस्याएं बहुत कॉमन होती जा रही है. इसका सबसे ज्यादा खतरा उन लोगों में होता है जो फीजिकल एक्टिविटी कम करते हैं.  ऐसे में डेस्क जॉब वालों में ये बहुत आम बीमारी बनती जा रही है. हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, ऑफिस की व्यस्त दिनचर्या में भी लिवर की देखभाल को प्राथमिकता देनी चाहिए. फैटी लिवर तब होता है जब लिवर में अतिरिक्त वसा जमा हो जाती है. लंबे समय तक बैठे रहने, अस्वास्थ्यकर खान-पान और शारीरिक गतिविधि की कमी इसके मुख्य कारण हैं. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है और लिवर की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है.

नेशनल हेल्थ मिशन का कहना है कि इन छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर हम न सिर्फ फैटी लिवर से बच सकते हैं, बल्कि स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकते हैं. व्यस्त जीवनशैली में भी सेहत की देखभाल संभव है, बस थोड़ी सी जागरूकता और नियमित प्रयास की जरूरत है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान आदतों से इसे रोका जा सकता है और लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है.

ज्यादा न बैठें
नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, लिवर को सेहतमंद रखने के लिए सबसे पहले ज्यादा देर तक एक ही जगह पर न बैठें. हर एक-दो घंटे में उठकर थोड़ा टहलें. छोटे-छोटे वॉक ब्रेक लें और हल्की स्ट्रेचिंग करें. इससे शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और लिवर पर जमा होने वाली वसा को कम करने में मदद मिलती है. ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे पैरों को हल्का-हल्का हिलाना या कंधों की एक्सरसाइज भी फायदेमंद साबित हो सकती है.

हेल्दी फूड्स खाएं
दूसरा सबसे महत्वपूर्ण कदम है संतुलित और स्वस्थ आहार. रोजाना के भोजन में हरी सब्जियां, मौसमी फल और साबुत अनाज को जरूर शामिल करें. तले-भुने, ज्यादा तेल-मसाले वाले खाद्य पदार्थों और प्रोसेस्ड फूड से परहेज करें. ज्यादा चीनी और फैट वाले पेय जैसे कोल्ड ड्रिंक्स और जंक फूड भी लिवर के लिए नुकसानदायक होते हैं. इसके बजाय पानी ज्यादा का सेवन करें और घर का बना सादा खाना प्राथमिकता दें.

रेगुलर चेकअप कराएं
तीसरा आसान उपाय है नियमित स्वास्थ्य जांच, जो बहुत जरूरी है. समय-समय पर लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) और अन्य जरूरी जांच करवाएं. शुरुआती दौर में पता चल जाने से फैटी लिवर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है. डॉक्टर की सलाह पर वजन नियंत्रित रखना और जरूरत पड़ने पर दवाइयां लेना भी मददगार होता है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related