Holi 2026: दिल्ली से नजदीक हैं ये 6 बेस्ट पिकनिक स्पॉट, यहां झील किनारे कर सकते हैं रंगों की बारिश, देखें Photos

Date:

होमफोटोDelhi

दिल्ली से नजदीक हैं ये 6 बेस्ट पिकनिक स्पॉट, यहां झील किनारे करें रंगों की बार

Last Updated:

Holi 2026: होली इस बार सिर्फ रंगों तक सीमित नहीं! दिल्ली के आसपास ऐसी जगहें हैं जहां झील का सुकून, हरियाली में पिकनिक और दोस्तों के साथ रंगों की मस्ती, सब कुछ आपको एक साथ मिलेगा. आखिर कौन-सी हैं ये खूबसूरत लोकेशन, क्या है वहां खास और क्यों बन रही हैं ये होली के लिए पहली पसंद? जानने के लिए देखें पूरी फोटो गैलरी और डिटेल्स.

Badkhal Lake: दिल्ली से लगभग 35 किलोमीटर दूर फरीदाबाद स्थित बढ़खल झील अरावली की पहाड़ियों के बीच बसी एक शांत और खूबसूरत जगह है. हरियाली, खुले स्पेस और झील के नज़ारे इसे होली पर फैमिली पिकनिक और सुकून भरे जश्न के लिए एक अच्छा विकल्प बनाते हैं. इसलिए इस बार होली पर दिल्ली से बाहर आप यहां पर होली मनाने जा सकते हैं.

Damdama Lake: दिल्ली से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित दमदमा झील होली पर पिकनिक और आउटडोर मस्ती के लिए बेहतरीन जगह है. झील का सुंदर नज़ारा, खुला वातावरण और बोटिंग जैसी एक्टिविटीज़ डबल मज़ा देती हैं. इसलिए इस बार होली पर दिल्ली से बाहर दिल्ली-NCR की यह सबसे बेहतरीन जगह है, जहां पर आप अपने अपनों के साथ होली मनाने जा सकते हैं.

Tilyar Lake: दिल्ली से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित तिलीयर झील फैमिली पिकनिक के लिए शानदार विकल्प है. झील, गार्डन और बोटिंग की सुविधाएँ इसे होली के दिन बच्चों और बड़ों दोनों के लिए खास बनाती हैं. यहां हर समय पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है. यह बहुत ही सुंदर स्पॉट है. इसकी सुंदरता देखने के लिए पर्यटक बाहर से भी आते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Bhindawas Lake: दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर दूर भिंडावास झील और बर्ड सैंक्चुअरी नेचर लवर्स के लिए खास जगह है. शांत वातावरण और हरियाली के बीच यहां इस बार आप इको-फ्रेंडली तरीके से होली मना सकते हैं. यहां होली पर बड़ी संख्या में लोग खेलने पहुंचते हैं. इसकी सुदंरता देखकर आप भी जमकर तारीफ करेंगे. यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं.

Neelee Jheel: दिल्ली से लगभग 120 किलोमीटर दूर नीमराना की नीली झील कम भीड़ और शांत माहौल के लिए जानी जाती है. साफ नीला पानी और हरियाली से घिरी यह जगह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो होली को नेचर के बीच आराम से मनाना चाहते हैं. यहां होली पर पर्यटक बड़ी संख्या में त्योहार मानने पहुंचते हैं.

Leopard Trail: दिल्ली से करीब 25-30 किलोमीटर दूर गुरुग्राम का लेपर्ड ट्रेल एडवेंचर और नेचर का शानदार मेल है. पहाड़ियों, हरियाली और ऑफ-रोड ट्रेल्स के बीच यह जगह युवाओं के लिए होली पर ड्राइव, पिकनिक और आउटडोर एंजॉयमेंट के लिए बेहद लोकप्रिय है. यहां पर भी एक झील है और यदि वह झील आपको साफ नहीं मिले तो यहां पर आसपास रिसॉर्ट में काफी बड़े स्विमिंग पूल भी हैं. यहां बड़ी संख्या में लोग होली मानने पहुंचते हैं. इसकी सुंदरता देखकर आप देखते रह जाएंगे. यहां त्योहार पर भीड़ लग जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related