How to make mozzarella cheese at home: घर पर 2 सामग्री से बनाएं मोजरेला चीज़

Date:


Last Updated:

How to make mozzarella cheese: आपको जब भी पिज्जा, पास्ता, सैंडविच बनाना होता है, तो आप मार्केट से महंगा मोजरेला चीज़ खरीद कर लाते हैं. अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि आप सिर्फ 2 सामग्री से घर पर ही फ्रेश, सॉफ्ट मोजरेला चीज़ झटपट बना लेंगे. जानना चाहते हैं कैसे, तो यहां पढ़ें इसकी रेसिपी.

Zoom

मोजरेला चीज़ बनाने का तरीका.

How to make mozzarella cheese: मोजरेला चीज़ (mozzarella cheese) का इस्तेमाल आप कई बार पिज्जा, पास्ता आदि बनाने में करते होंगे. मार्केट में ये बहुत महंगा मिलता है और एक से दो बार में ही खत्म भी हो जाता है. यदि आपके यहां अक्सर पास्ता, पिज्जा आदि घर पर बनता है तो आप क्यों न घर पर ही मेजरेला चीज़ बनाना सीख जाएं. मोजरेला चीज़ एक मुलायम, नर्म और स्वाद में हल्का सा नमकीन टेस्ट वाला इटैलियन पनीर होता है, जो भैंस या गाय के दूध से तैयार किया जाता है. आप यदि भैंस का दूध लेते हैं तो घर पर आप सिर्फ दो सामग्री दूध और सिरका में इसे घर पर ही बना सकते हैं. होममेड मोजरेला चीज़ बनाने की रेसिपी शेयर की है मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर. चलिए जानते हैं घर पर मोजरेला चीज़ कैसे बनाएं फटाफट.

मोजरेला चीज़ बनाने का तरीका
मास्टर शेफ पंकज भदौरिया कहती हैं कि आप घर पर भी ताजा, मुलायम और स्ट्रेची मोजरेला चीज़ बहुत ही आसानी से बना सकते हैं. इससे आपको मार्केट से महंगा चीज़ खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. घर पर पौष्टिक और हाइजीनिक मोजरेला चीज़ बनाने के लिए आपको सिर्फ दो चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी, ताज़ा भैंस का दूध और सिरका.

View this post on Instagram





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related