How To Make Teeth Shiny: चमकते-मजबूत दांत चाहते हैं? इनेमल को नुकसान से बचाने के लिए बदलें ये आदतें

Date:


Last Updated:

How To Make Teeth Shiny: दांतों की ऊपरी परत जिसे इनेमल कहा जाता है, वही दांतों को मजबूती और सुरक्षा देती है. लेकिन आपकी रोजाना की कुछ आदते इसे डैमेज कर रही है. यदि आप मजबूत चमकते दांत लंबे समय तक चाहते हैं, तो सावधान हो जाएं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

चमकते मजबूत दांत सिर्फ खाने के लिए ही नहीं बल्कि कॉन्फिडेंस भी बढ़ाते हैं. लेकिन हम अनजाने में ऐसी चीजें खाने लगते हैं, जिनमें अम्लीय तत्व यानी एसिड की मात्रा ज्यादा होती है. ऐसे में दांतों में कमजोरी, पीलापन और सड़न का खतरा अधिक हो जाता है. दांतों की ऊपरी परत जिसे इनेमल कहा जाता है, वही दांतों को मजबूती और सुरक्षा देती है. जब यह परत धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है, तो दर्द, सेंसिटिविटी और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.

दांतों का इनेमल वैसे तो शरीर की सबसे मजबूत परतों में से एक होता है, लेकिन लगातार अम्लीय प्रभाव से टूटने लगता है. ज्यादा एसिडिक चीजें दांतों के इनेमल को हटाने की कोशिश करती हैं. शुरुआत में इसका एहसास नहीं होता, लेकिन समय के साथ दांतों की सतह खुरदुरी होने लगती है. फिर हल्का ठंडा-गर्म या मीठा खाते ही झनझनाहट शुरू हो जाती है. दांतों की बनावट में आए इस बदलाव से बैक्टीरिया को जमने का मौका मिलता है, जिससे कैविटी और मसूड़ों की समस्या बढ़ सकती है.

फल-सब्जियां सेहत के लिए जरूरी हैं, खासकर विटामिन-सी से भरपूर फल, जो इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं और रोगों से बचाव करते हैं. संतरा, अंगूर, अनार और स्ट्रॉबेरी जैसे फल शरीर के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन विज्ञान कहता है कि इनमें से कुछ फलों में एसिड की मात्रा ज्यादा होती है. इसलिए इनका सेवन समझदारी से करना जरूरी है.

किसी भी खाद्य पदार्थ की अम्लीयता को उसके पीएच मान से मापा जाता है. वैज्ञानिक मानकों के अनुसार, जिन चीजों का पीएच 7 से कम होता है, वे अम्लीय मानी जाती हैं.

सिर्फ फल ही नहीं, बल्कि सोडा, कोल्ड ड्रिंक, कॉफी और एनर्जी ड्रिंक भी दांतों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं. इनमें मौजूद एसिड और शुगर मिलकर इनेमल को कमजोर बनाते हैं. धीरे-धीरे दांतों में दर्द की शिकायत बढ़ने लगती है.

ऐसे में बस कुछ छोटी-छोटी आदतें अपनाकर दांतों को सुरक्षित रखा जा सकता है. खट्टे फल या नींबू को सीधे खाने से बचें, क्योंकि इससे एसिड सीधे इनेमल पर हमला करता है. खट्टा खाने के बाद पानी से कुल्ला करना भी मददगार होता है, क्योंकि इससे मुंह का एसिड संतुलित हो जाता है. फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का नियमित इस्तेमाल दांतों की ऊपरी परत को मजबूत बनाए रखता है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

फतेहगढ़ तिराहे की मैगी, 90 रुपये में लाजवाब स्वाद और उमड़ती भीड़!

Last Updated:February 28, 2026, 15:46 ISTफर्रुखाबाद के फतेहगढ़...

डायबिटीज मरीजों के लिए खुशखबरी, स्टीविया से बना चीनी का सुरक्षित विकल्प तैयार

होमवीडियोदेशडायबिटीज मरीजों के लिए खुशखबरी, स्टीविया से बना...

curd vastu tips Do not buy curd with non veg oil and these other things as per jyotish shastram | नॉनवेज, तेल समेत इन...

होमफोटोधर्मतेल समेत इन चीजों के साथ भूलकर भी...