Last Updated:
India vs Zimbabwe Live Score, T20 World Cup Super 8:आज शाम भारत और जिमब्ब्वे के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 का मुकाबला बेहद अहम होगा. टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए जीत दोनों टीम के …और पढ़ें
भारत और जिम्बाब्वे के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 का मुकाबला
India vs Zimbabwe Live Score, T20 World Cup Super 8: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम आज शाम 7 बजे भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में खेलने उतरेगी. सूर्यकुमार यादव की टक्कर सिकंदर रजा की उलटफेर करने वाली टीम के साथ होना है. सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया के लिए ये जीत बेहद जरूरी है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला सुपर 8 मैच हारने के बाद भारत का नेट रन रेट बिगड़ गया है. जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत इसे सुधार सकती है.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा/संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर/अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग इलेवन: ब्रायन बेनेट, तदिवनाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), डियोन मायर्स, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड एनगारवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रीमर।
February 26, 202613:14 IST
Ind vs ZIM Live Update: आज करो या मरो के मुकाबले में उतरेगी टीम इंडिया
नमस्कार, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है. भारतीय टीम आज अपने सबसे मुश्किल मुकाबले में खेलने उतरेगी. सुपर 8 का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ हारने के बाद अब टीम इंडिया को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच जीतना है. पिछले मैच में मिली 76 रन की हार ने भारत के लिए आगे का सफर मुश्किल कर दिया है. आज सूर्यकुमार यादव की टीम को बड़ी जीत की जरूरत है जिससे नेट रन रेट बेहतर हो सके.


