India vs Pakistan T20 World Cup Predictions : इंडिया-पाकिस्तान मैच में किसकी होगी जीत, क्या बता रहे GroK, ChatGPT और Gemini

Date:


भारत और पाकिस्तान के बीच आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप का हाई-वोल्टेज क्रिकेट मैच खेला जाना है. दोनों टीमों के फैंस इस मुकाबले को लेकर बेहद उत्साहित हैं. टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें मेन इन ब्लू का पलड़ा भारी रहा है. टीम इंडिया ने 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि पाकिस्तान को साल 2021 में इकलौती जीत मिली थी. भारत ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में साल 2009 से अब तक 15 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 11 जीते और सिर्फ 4 मुकाबलों में हार मिली.

इस बीच सबके मन में ये कौतुहल जरूर है कि इस बार इंडिया-पाकिस्तान मैच में कौन जीतेगा? टीम इंडिया के नए हिटमैन अभिषेक शर्मा में इस मैच में कितना स्कोर करेंगे? वहीं पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान आगा भारत के खिलाफ इस महामुकाबले में हिट रहेंगे या फ्लॉप? ये कुछ ऐसे सवाल थे, जिसे लेकर हमने Grok, चैटजीपीटी और Gemini तीनों एआई प्लेटफॉर्म से जवाब जानने की कोशिश की तो तीनों ने अपने-अपने अनुमान सामने रखे हैं. दिलचस्प बात यह है कि तीनों के नतीजों की दिशा लगभग एक जैसी है, लेकिन एक बारीक फर्क भी साफ दिखता है.

भारत या पाकिस्तान- कौन जीतेगा मैच?

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि जीत किसकी होगी. ग्रॉक, चैटजीपीटी और जेमिनाई तीनों ही भारतीय क्रिकेट टीम को फेवरेट मान रहे हैं. ग्रॉक का दावा है कि भारत यह मैच काफी आराम से, 7-8 विकेट या 20-30 रन से जीत सकता है. हालांकि उसने यह चेतावनी भी दी कि भारत-पाकिस्तान मैच में फॉर्म अक्सर दबाव में आकर बेअसर हो जाता है. चैटजीपीटी ने भारत को 55 फीसदी और पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 45 फीसदी जीत का मौका दिया है, यानी हल्की बढ़त भारत के पास मानी गई है. वहीं जेमिनाई सबसे ज्यादा आश्वस्त नजर आया और भारत की जीत की संभावना 65-70 फीसदी बताई.

तीनों AI प्लेटफॉर्म इस बात पर भी सहमत हैं कि इतिहास और मौजूदा फॉर्म भारत के पक्ष में है. टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड मजबूत रहा है और यही फैक्टर AI प्रिडिक्शंस में बार-बार उभरकर सामने आया है.

अभिषेक शर्मा कितना रन मारेंगे?

बैटिंग की बात करें तो नजरें भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा पर टिकी हैं. ग्रॉक ने उन्हें इस मैच का संभावित गेम-चेंजर बताया है और 40 से 60 रन की पारी का अनुमान जताया है, साथ ही यह भी कहा कि अगर उन्हें अच्छी शुरुआत मिली तो 70 रन से ज्यादा भी बन सकते हैं. वहीं चैटजीपीटी थोड़ा सतर्क नजर आया और अभिषेक के लिए 25 से 40 रन को ‘सेफ प्रिडिक्शन’ बताया. चैटजीपीटी ने यह भी जोड़ा कि वह हाई-रिस्क, हाई-रिवॉर्ड खिलाड़ी हैं. उधर जेमिनाई ने दोनों के बीच का रास्ता चुना और 30 से 50 रन की आक्रामक पारी की उम्मीद जताई. कुल मिलाकर, तीनों AI मानते हैं कि अगर अभिषेक पावरप्ले में टिक गए, तो मैच का रुख तेजी से भारत की तरफ झुक सकता है.

कौन जीतेगा टॉस?

टॉस को लेकर भी तीनों के अनुमान दिलचस्प हैं. ग्रॉक और चैटजीपीटी दोनों का मानना है कि टॉस पाकिस्तान टीम जीत सकता है. जेमिनाई ने टॉस को पूरी तरह किस्मत का खेल बताया, लेकिन यह जरूर कहा कि कोलंबो में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि बाद में बल्लेबाजी आसान हो जाती है.

मैच के वक्त कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम?

मौसम को लेकर तीनों एआई अलर्ट मोड में हैं. ग्रॉक और जेमिनाई दोनों ने कोलंबो के मौसम को ‘ट्रिकी’ बताया है. ग्रॉक के मुताबिक शाम से पहले बारिश की संभावना ज्यादा है, लेकिन मैच के समय यह कम हो सकती है. जेमिनाई ने 50-70 फीसदी बारिश की संभावना जताई है, हालांकि प्रेमदासा स्टेडियम के बेहतरीन ड्रेनेज सिस्टम के चलते मैच पूरा होने की उम्मीद भी बरकरार बताई है. चैटजीपीटी ने अपने पुराने अनुमान में मौसम को ज्यादा बड़ा फैक्टर नहीं माना, लेकिन कुल मिलाकर बारिश इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में सस्पेंस बढ़ा सकती है.

सलमान आगा हिट होंगे या फ्लॉप?

पाकिस्तान की ओर से कप्तान सलमान आगा पर भी तमाम क्रिकेट फैंस की नजर है. ग्रॉक का मानना है कि सलमान 30-50 रन बना सकते हैं और साथ ही 1-2 विकेट भी निकाल सकते हैं, लेकिन भारत के तेज गेंदबाजों के सामने उनका टिकना आसान नहीं होगा. चैटजीपीटी ने उन्हें 18-30 रन तक सीमित रहने वाला खिलाड़ी बताया, यानी न पूरी तरह फ्लॉप, न मैच-विनर. जेमिनाई इस मामले में सबसे पॉजिटिव दिखा और सलमान आगा को ‘हिट’ रहने वाला खिलाड़ी माना, यह कहते हुए कि वह कप्तानी की जिम्मेदारी के साथ संभलकर खेल सकते हैं.

कुल मिलाकर, तीनों एआई प्रिडिक्शन एक बात पर सहमत हैं कि आज का भारत-पाकिस्तान मुकाबला रोमांच से भरपूर होगा. आंकड़े और फॉर्म भारत को आगे रखते हैं, लेकिन मौसम, टॉस और दबाव जैसे फैक्टर पाकिस्तान को सरप्राइज देने का मौका भी दे सकते हैं. अब देखना यह है कि एआई की भविष्यवाणी सही साबित होती है या क्रिकेट एक बार फिर अपने अंदाज़ में सबको चौंका देता है.

भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

पाकिस्तान टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related