Last Updated:
Jayaram Mahto Bungalow: जयराम महतो ने बताया कि यह बंगला मेरा नहीं है. जनता के प्यार में मुझे यहां तक पहुंचाया है. तो फिर इस पर सबका हक है इसलिए जो भी चाहे यहां पर आ सकता है. बता दे, पिछले चार दिनों से गृह प्रवेश का यहां पर कार्यक्रम चल रहा है. कोई भी आकर रेस्ट कर सकता है. भोजन ग्रहण कर सकता है.
रांची: झारखंड के डूंमरी विधायक जयराम महतो अपने समर्थकों और जनता से कितना प्यार करते हैं, इसका नजारा आपको देखने को मिलेगा उनके आवास पर. जहां एक मंत्री या फिर विधायक से मिलने के लिए लोगों की लाइन लगी रहती है. अगर आप मिल भी लिए तो इतना आपके पास राइट नहीं की आप उनके घर के अंदर किचन में क्या बन रहा है यह भी देख ले. लेकिन जयराम मेहतो थोड़ा अलग हटके है. इन्होंने अपना घर सबके लिए खोल दिया है. अपने चार करोड़ बंगाल का बिल्कुल भी घमंड नहीं.
जयराम महतो ने बताया कि यह बंगला मेरा नहीं है. जनता के प्यार में मुझे यहां तक पहुंचाया है. तो फिर इस पर सबका हक है इसलिए जो भी चाहे यहां पर आ सकता है. बता दे, पिछले चार दिनों से गृह प्रवेश का यहां पर कार्यक्रम चल रहा है और कोई भी आकर रेस्ट कर सकता है और भोजन ग्रहण कर सकता है. अंदर से घर का टूर भी कर सकते हैं और देख सकते हैं कि विधायक के चार करोड़ के बंगले कैसे होते हैं.
6 बेडरूम के साथ ऑफिस और डायनिंग एरिया किचन
जब आप बंगले में घुसेंगे तो सबसे पहले आपको देखने को मिलेगा खाने का डाइनिंग टेबल. यहां पर 6 से 7 लोग एक साथ बैठकर खा सकते हैं और बगल में किचन भी है. वही नीचे में तीन बेडरूम है और ऑफिस एरिया है. जहां पर जयराम महतो अपने ऑफिस के काम निपटाते हैं. पीछे भी एक एरिया है जहां से आप घर के बाहर निकल सकते हैं, दो-दो एंट्रेंस है घर का.
इसके बाद आप सेकंड फ्लोर में चले जाइए जहां पर जयराम महतो का खुद का कमरा है. एक बालकनी अटैच है. इस बालकनी से आपको पूरा पूरा एमएलए कॉलोनी का बड़ा ही खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा. अगल-बगल भी विधायक का घर है. इसके बाद ऊपर में एक और बेडरूम है. जहां पर जयराम महतो की मां रहती है, इसी रूम से अटैच एक छत है. इस छत में अगर आप निकल जाए तो आप एक साथ चार-पांच विधायक के छत को देख पाएंगे और चार-पांच विधायक आराम से यही से बात कर सकते हैं.
बंगले के सामने ही विधानसभा
बंगले के सामने आपको विधानसभा भी देखने को मिलेगा. आप छत पर चढ़ जाए तब आपको पूरा का पूरा क्लियर सीन देखने को मिलता है. यहां पर फिलहाल बंगले के सामने प्लेग्राउंड बनकर तैयार हो रहा है. यहां पर कम्युनिटी हॉल जैसी सुविधा भी मौजूद है. हालांकि, अन्य विधायक के बंगले में घुसने के लिए आपको परमिशन की जरूरत पड़ेगी. लेकिन जयराम महतो का बंगला खुला हुआ है. यहां पर आप आराम से आ सकते हैं.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


